back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Mukesh Khanna ने सोशल मीडिया से डिलीट किया Ranveer Singh पर तंज कसने का वीडियो

फिल्म शक्तिमान में रणवीर सिंह के किरदार को लेकर मुकेश खन्ना ने अपनी टिप्पणी को अपने सोशल मीडिया एकाउंट से डिलीट कर दिया।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। टीवी सीरियल ‘शक्तिमान’ फिल्म को लेकर अपडेट आई थी, कि फिल्म में रणवीर सिंह एक सुपरहीरो के रूप में दर्शकों के सामने आएंगे। वहीं, मुकेश खन्ना ने रणवीर सिंह के इस किरदार को निभाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। इस पोस्ट को लेकर रणवीर सिंह के प्रशंसक नाराज़ हो गए थे।

मुकेश खन्ना ने पोस्ट को हटाया

मुकेश खन्ना ने वीडियो पहले यूट्यूब पर अपलोड किया और फिर उसके बाद उसे अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। बाद में मुकेश खन्ना ने दोनों पोस्ट को हटा दिया है। दरअसल, मुकेश खन्ना ने जिस वीडियो को हटाया है, उसमें उन्होंने शक्तिमान फिल्म के बारे में कुछ टिप्पणी की थी। इस पोस्ट को लेकर रणबीर सिंह के प्रशंसक नाराज़ हो गए। यह वीडियो फिल्म शक्तिमान की कास्टिंग को लेकर जारी किया गया था।

मुकेश खन्ना ने फिल्म पर जताया था कड़ा विरोध

शक्तिमान का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना ने फिल्म की कास्टिंग को लेकर सोशल मीडिया पर कड़ा विरोध जताया है। इतना ही नहीं, उन्होंने रणवीर सिंह के हालिया न्यूड फोटोशूट की भी आलोचना की और रणवीर की पर्सनैलिटी पर सवाल उठाए। अपने यूट्यूब वीडियो में मुकेश खन्ना ने रणवीर पर उनके न्यूड फोटो शूट को लेकर तंज कसा और उन्हें दूसरे देश में काम तलाशने की सलाह दी।

उन्होंने कहा, “कृपया जाएं और दूसरे देश में काम ढूंढें, फिनलैंड और स्पेन जैसे देशों में जाएं और काम करें, जहां कई नग्नतावादी शिविर हैं, जाएं और एक ऐसी फिल्म में काम करें, जहां आपको हर तीसरे दृश्य में नग्न होने का मौका मिले। मैंने निर्माताओं से कहा है कि आप बैटमैन, स्पाइडर-मैन से प्रतिस्पर्धा नहीं कर रहे हैं। शक्तिमान सिर्फ एक सुपरहीरो नहीं है, वह एक सुपर टीचर भी है, जिसे लोग सुनेंगे। अगर मेरे दिमाग में इस भूमिका के लिए कोई उपयुक्त अभिनेता होता, तो मैंने अब तक इस फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया होता।”

कास्टिंग के बारे में कही यह बड़ी बात

मुकेश खन्ना ने फिल्म की कास्टिंग के बारे में कहा, “शक्तिमान के लिए फिजिकल कास्टिंग बहुत महत्वपूर्ण है। साथ ही मैं कई बार ये भी कह चुका हूं कि ये फिल्म सिर्फ कंटेंट के दम पर चलेगी, किसी सुपरस्टार की जिंदगी पर नहीं।” पिछले कुछ महीनों में ऐसी खबरें आई थीं कि ‘शक्तिमान’ की शूटिंग शुरू हो गई है और रणवीर सिंह इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। अब मुकेश खन्ना के बयान से एक बार फिर इस बात पर सवालिया निशान खड़ा होता है कि रणवीर सिंह इस फिल्म में नजर आएंगे या नहीं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

रामायण में रणबीर कपूर के किरदार को देखं शक्तिमान ने उठाए सवाल – मर्यादा पुरुषोत्तम या मॉडर्न वॉरियर?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘रामायण’ का ट्रेलर भले ही सामने नहीं आया हो, लेकिन किरदारों की पहली झलक ने ही देशभर में बहस छेड़...
spot_img

Latest Stories

West Bengal Election 2026: क्या चौथी बार सत्ता में लौटेंगी ममता बनर्जी या BJP बदलेगी 15 साल का खेल?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को...

Nora Fatehi के नए गाने पर मचा बवाल, अब सिंगर Armaan Malik ने भी किया रिएक्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। नोरा फतेही (Nora Fatehi) इस...

बिहार में राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद ‘INDIA’ में रार, तेजस्वी यादव पर भड़के पप्पू यादव

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सोमवार 16 मार्च को राज्यसभा चुनाव...