Deepika Padukone और Ranveer Singh ने बॉक्स ऑफिस पर किया कब्ज़ा, 2 साल तक मचाएंगे धमाल

Abhay Tripathi

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के हाथ इस साल कई बड़े-बड़े प्रोजेक्ट लगे हैं और इन प्रोजेक्ट को आने में एक दो साल लग जाएंगा।

Deepika Padukone & Ranveer Singh | Instagram

फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' 9 मई, 2024 को रिलीज होने वाली है। दीपिका पादुकोण के करियर की सबसे महंगी फिल्म है। इसमें वो प्रभास के साथ नजर आएंगी।

Deepika Padukone & Prabhas | Social Media

रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' 15 अगस्त 2024 को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में दीपिका और रणवीर एक साथ नजर आने वाले हैं।

Deepika Padukone & Ranveer Singh | Instagram

फिल्म 'पठान' की सफलता के बाद, अब 'पठान 2' की चर्चा हो रही है। मेकर्स ने ‘पठान2’ की कास्ट के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की है। इसके सीक्वल में भी वही जोड़ी देखने को मिलेगी।

Deepika Padukone & Shah Rukh Khan | Social Media

फिल्म 'डॉन 3' में रणवीर सिंह एक अलग किरदार में नजर आएंगे ये उनके करियर की बड़ी फिल्मों में से एक होगी। इस फिल्म का बजट 275 करोड़ बताया जा रहा है। जो कि 2025 में रिलीज हो सकती है।

Ranveer Singh | Instagram

'डॉन 3’ के बाद ही रणवीर सिंह फिल्म ‘शक्तिमान’ पर काम शुरू करेंगे। फिलहाल इसकी स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। इस फिल्म को बेसिल जोसेफ बना रहे हैं और साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे।

Ranveer Singh | Instagram

फिल्म 'रॉकी रानी की प्रेम कहानी' के बाद एक बार फिर से आलिया भट्ट और रणवीर सिंह फिल्म 'बैजू बावरा' में नजर आएंगे।

Ranveer Singh & Alia Bhatt | Social Media

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अब जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं, जिसकी जानकारी कपल ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दी।

Deepika Padukone & Ranveer Singh | Instagram