नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। बॉलीवुड में कई सारी ऐसी फिल्में है जो सच्ची घटनाओं पर बनाई गई है। कुछ फिल्में ऐसी भी है जो इंस्पायर करती हैं। फिल्म ‘सुपर बॉयज ऑफ मालेगांव’ जल्दी ही परदे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि बहुत ही कम संसाधनों से लोग मिलकर एक फिल्म बनाते हैं। बता दें कि, यह अकेली ऐसी फिल्म नहीं है जो इंस्पायर करती हो ऐसी कई फिल्में है जिसे आपको देखना चाहिए।
पैडमैन
साल 2018 की फिल्म पैडमैन में अक्षय कुमार लोगों को इंस्पायर करते हुए नजर आए थे। यह फिल्म अरुणाचलम मुरुगनंथमा के जीवन पर आधारित है। उन्होंने महिलाओं के लिए सस्ते सेनेटरी पैड बनाने का काम किया था। इस दौरान उन्होंने किन-किन परेशानियों का सामना किया है यह फिल्म में दिखाया गया है।
भाग मिल्खा भाग
राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ में फरहान अख्तर ने एथलीट मिल्खा सिंह की भूमिका निभाई है। यह मिल्खा सिंह के जीवन पर आधारित कहानी है जिसमें फरहान अख्तर के साथ सोनम कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। यदि एक इंस्पायरिंग फिल्म है जो बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन कर चुकी है।
मांझी द माउंटेन मैन
प्यार की गहराई क्या होती है और प्यार में एक व्यक्ति पहाड़ कैसे तोड़ सकता है इस बात को बिहार के दशरथ मांझी ने साबित किया था। उनके जीवन पर आधारित यह फिल्म ‘मांझी द माउंटेन मैन’ बनाई गई थी। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी दशरथ मांझी का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में मांझी की पत्नी बिगड़े हुए रास्तों की वजह से समय पर हॉस्पिटल नहीं पहुंच पाती और उनकी मौत हो जाती है। इसके बाद मांझी उस पहाड़ को तोड़कर एक रास्ता बनाने की कोशिश में लगे रहते हैं। यह फिल्म लव इंस्पायरिंग मूवी है इसे आपको जरुर देखना चाहिए।
सरबजीत
फिल्म सरबजीत भी एक असली कहानी से प्रेरित होती हुई फिल्म है। फिल्म की कहानी में पाकिस्तानी जेल में कैद सरबजीत को छुड़ाने के लिए एक बहन की कहानी को दिखाया गया है। सरबजीत का किरदार रणदीप हुड्डा ने निभाया है और बहन के किरदार में ऐश्वर्या राय नजर आईं।
नीरजा
फिल्म नीरजा एक एयर होस्टेस के बलिदान की कहानी है जो यात्रियों की रक्षा करते-करते गुजर जाती है। नीरज हाईजैक प्लेन में सवार यात्रियों की जान को बचाते बचाते खुद अपनी जान गंवा देती है। इस कहानी को देखने के बाद हमें देश प्रेम और नीरज के साहस से इंस्पायर होना चाहिए।




