नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । साउथ सुपरस्टार तेजा सज्जा की फिल्म ‘मिराई’ ने 12 सितंबर को धमाकेदार ओपनिंग की है। रिलीज के पहले ही दिन इसने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाते हुए ‘हनुमान’ का रिकॉर्ड तोड़ दिया और नई इतिहास रच दिया। फिल्म ने पहले ही दिन जबर्दस्त कलेक्शन कर अपनी ताकत दिखाई है।
फिल्म ने ओपनिंग डे पर कितनी की कमाई
साउथ स्टार तेजा सज्जा की नई फिल्म मिराई ने रिलीज के पहले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। 12 सितंबर को आई इस फिल्म ने शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 12 करोड़ की कमाई की है। इससे पहले उनकी ब्लॉकबस्टर हनुमान ने 8 करोड़ का ओपनिंग कलेक्शन दर्ज किया था।
वर्ल्डवाइड 15 करोड़ का आंकड़ा पार
तेजा सज्जा की मिराई ने पहले दिन वर्ल्डवाइड 15 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। 60 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अब रिकॉर्ड तोड़ने की राह पर है। गौरतलब है कि उनकी पिछली फिल्म हनुमान 40 करोड़ के बजट में बनी थी और 350 करोड़ से अधिक कमा चुकी है।
\
मीडिया से बातचीत में क्या बोले तेजा सज्जा
दक्षिण भारतीय अभिनेता तेजा सज्जा जल्द ही फिल्म मिराई में मुख्य भूमिका निभाते नजर आ रहे है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि, फिल्म की शूटिंग लगभग 125 दिनों में पूरी हुई है और इसका बजट करीब 60 करोड़ रुपये रखा गया है।
तेजा सज्जा ने कहा कि अगर कोई और कहता कि वह इतने बजट में इस स्तर की फिल्म बना सकता है, तो शायद यकीन न होता। लेकिन निर्देशक कार्तिक गत्तमनेनी पर भरोसा था। वे बेहतरीन निर्देशक और छायाकार हैं, जिन्होंने मुझमें आंख मूंदकर विश्वास पैदा किया।
फिल्म में इन स्टार की है मुख्य भूमिका
बता दें कि, ‘मिराई’ में तेजा सज्जा और मांचू मनोज के साथ श्रिया सरन, रितिका नायक और जगपति बाबू जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन कार्तिक गत्तमनेनी ने किया है। यह फिल्म 3डी फॉर्मेट में आठ भाषाओं में रिलीज की जाएगी।




