back to top
23.1 C
New Delhi
Friday, March 27, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म ‘सरदार जी 3’ में पाक एक्ट्रेस की कास्टिंग पर Mika Singh का Diljit Dosanjh पर तंज, नकली सिंगर….

सिंगर मीका सिंह ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में गायक और एक्टर दिलजीत दोसांझ पर निशाना साधते हुए उन्होनें नाराजगी जताई है।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। इस समय पंजाब के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपने अप‍कमिंग फिल्म सरदार जी 3 को लेकर चर्चां में बने हुए है जहां अभी उनके इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी पर विवाद खड़ा हो गया है। जिससे फिल्म इंडस्ट्री और फैंस से लेकर कई राजनेताओं ने भी दिलजीत के इस फैसले को गलत बताया है। और इस फिल्म को लेकर दिलजीत के पासपोर्ट को बैन करने तक की मांग कर दी गई है वही अब दूसरी ओर सिंगर मीका सिंह भी इस विवाद में कूद गए है जहां उन्होनें दिलजीत को नकली सिंगर कहते हुए काफी लंबा पोस्ट अपने सोशल अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जाने पूरा मामला?

5bc6c9c8f8cdb983e24ed7ee85e7504a-ki.jpg

मीका सिंह का इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट 

बता दे, दिलजीत दोसांझ स्टारर मूवी सरदार जी 3 का जब से पोस्टर सोशल अकांउट पर रिलीज हुआ है तब से ही सिंगर लगातार विवादों में बने हुए है उनकी फिल्म की जहां एक ओर रिलीज विदेशों में करने की बात हो रही है तो दूसरी ओर सिंगर के भारत में आने व उनके पासपोर्ट को बैन करने की मांग की है, उनके कास्टिंग टीम पर भी कारवाई की मांग करते हुए FWICE नें भी पीएम को पत्र लिखा है अब वही सिंगर मीका सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें उन्होनें बिना नाम लिए दिलजीत पर निशाना साधा है जिसमें उन्होंने लिखा, देश पहले आना चाहिए इंडिया और पाकिस्तान के रिश्ते इस समय ठीक नहीं हैं, फिर भी कुछ लोग गैर-जिम्मेदार तरीके से काम करने से बाज नही आ रहे है। जब बात देश की इज्जत का सवाल हो, तो एक्टर्स और प्रोड्यूसर्स को सोच-समझकर कोई कंटेंट रिलीज करना चाहिए। खासकर मौजूदा हालात में किसी भी कलाकार को सीमा पार के एक्टर्स के साथ काम करने से पहले दो बार सोचना चाहिए।

भारत सबसे पहले 

मीका सिंह ने कहा कि, भारत सबसे पहले है, किसी को भी किसी विदेशी कलाकार के साथ काम करने या कोई फैसला लेने से पहले दो बार सोच लेना चाहिए। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि, फवाद खान और वाणी कपूर की फिल्म अबीर गुलाल को भारत में रिलीज नहीं होने दिया गया था। फिर भी कुछ लोग इससे सबक नहीं ले रहे।

एक्ट्रेस हानिया आमिर से मचा बवाल 

गौरतलब है कि, इस फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी पर विवाद खड़ा हो गया है। दिलजीत की फिल्म ‘सरदार जी 3’ जो 27 जून को सिर्फ विदेशी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जिसका डायरेक्शन अमर हुंदल ने किया है और इसे वाइट हिल स्टूडियो और स्टोरी टाइम प्रोडक्शंस ने मिलकर बनाया है। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को कास्ट किए जाने को लेकर दिलजीत और उनकी टीम की फिल्म इंडस्ट्री के कुछ संगठनों ने आलोचना करते हुए उनपर कारवाई करने की मांग पीएम मोदी को पत्र लिखकर की है। जिसमें ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन फिल्म वर्कर्स फेडरेशन ने भारत में दिलजीत की आनेवाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ से हटाने की मांग की है।

Advertisementspot_img

Also Read:

Border 2: 10 दिनों में भी बरकरार है सनी देओल की फिल्म का जादू, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर Border 2 ने रविवार को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ₹22.5 करोड़...
spot_img

Latest Stories

विएन नाम का मतलब-Vien Name Meaning

Meaning of Vien / विएन नाम का मतलब: Complete/पूर्ण Origin...

28 या 29 मार्च कब रखा जाएगा कामदा एकादशी का व्रत? जानें सही तारीख और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी व्रत...

Free Legal Aid: मुफ्त में मिलेगा वकील और कानूनी मदद, जानिए कैसे उठाएं इस सरकारी सुविधा का फायदा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्याय का अधिकार हर किसी व्यक्ति...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵