नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। साल 2026 शुरू होते ही एक से बढ़कर एक फिल्मों ने दस्तक दिया और बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने जबरदस्त कमाल दिखाना शुरू कर दिया है। इसके आसपास कोई और फिल्में भटक भी नहीं पा रही हैं और यह फिल्म काफी अच्छा खासा कलेक्शन करती जा रही है। वहीं अब अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ भी रिलीज होने को तैयार है। अब देखना होगा कि दोनों फिल्म बॉक्स ऑफिस पर टकराती है तो किसका पलड़ा भारी होता है।
इस दिन अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला
अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बांग्ला’ की बात करें तो इस फिल्म का जब से पोस्ट और तीतर जारी हुआ है लोगों के मन में इसको लेकर काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है।फिल्म के टीजर और गानों को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। हॉरर कॉमेडी फिल्मों की अपनी एक अलग फैन फॉलोइंग होती है। ऊपर से प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की जोड़ी भी पर्दे पर कमाल करती है। आपको बता दें कि, फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होगी। इस बीच फिल्म की पूरी टीम जमकर प्रमोशन कर रही है।
इस हॉरर फिल्म में एक साथ आए थे प्रियदर्शन और अक्षय कुमार
अक्षय कुमार एक बार फिर से प्रियदर्शन के साथ काम करने जा रहे हैं उनकी जोड़ी जब भी आती है सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखती है।इससे पहले जब अक्षय औ प्रियदर्शन फिल्म ‘भूल भुलैया’ लेकर आए थे। तो फिल्म ने धमाल मचा दिया था।वो फिल्म हॉरर कॉमेडी थी।फिल्म 2007 में आई थी फिल्म हिट हुई थी। अब दर्शक उनकी फिल्म भूत बंगला का बड़े ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
धुरंधर 2 से होगा भूत बंगला को नुकसान?
इस समय बॉक्स ऑफिस पर धुरंधर 2 छाई हुई है और हर तरफ उसका जलवा देखने को मिल रहा है। इसके अलावा कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भटकती हुई नहीं नजर आ रही है। ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि क्या अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ से ‘धुरंधर 2’ की टकरार हो सकती है। ‘धुरंधर 2’ से नुकसान को लेकर अक्षय ने हाल ही में रिएक्ट किया था।उन्होंने कहा, ‘भूत बंगला फैमिली के साथ देख सकते हैं।ये फिल्म बच्चे और ऑडियंस के लिए है। वहीं धुरंधर 2 एडल्ट फिल्म है। हालांकि आपको बता दें रिलीज के बीच भी 3 हफ्ते का समय है। आपकी तो आगे ही पता चलेगा कि फिल्म कैसा कलेक्शन कर रही है।




