back to top
37.1 C
New Delhi
Tuesday, May 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बॉक्स ऑफिस पर फीकी पड़ी ‘मर्दानी 3′, चौथे दिन रानी मुखर्जी की फिल्म ने कमाए सिर्फ ₹2.15 करोड़’

रानी मुखर्जी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘मर्दानी 3’ बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है। गंभीर विषय और दमदार फ्रेंचाइज़ होने के बावजूद फिल्म की कमाई चौथे दिन बुरी तरह लड़खड़ा गई।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रानी मुखर्जी ने ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइज़ के जरिए एक मजबूत ब्रांड तैयार किया था। पहली और दूसरी फिल्म को जहां दर्शकों और समीक्षकों से जमकर सराहना मिली, वहीं बॉक्स ऑफिस पर भी दोनों फिल्मों ने अच्छी कमाई की थी। लेकिन तीसरी किस्त ‘मर्दानी 3’ वह असर नहीं छोड़ पाई, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। रिलीज़ के साथ ही फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली और अब इसका सीधा असर कमाई पर साफ नजर आने लगा है।

Day 4 पर सिर्फ 2.15 करोड़, कमाई सिंगल डिजिट में सिमटी

देश में बालिका तस्करी जैसे संवेदनशील और गंभीर मुद्दे को उठाने वाली ‘मर्दानी 3’ ने शुरुआती चार दिनों में कोई बड़ा रिकॉर्ड नहीं बनाया। की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज़ के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को महज 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल कमाई 19.65 करोड़ रुपये तक ही पहुंच सकी है। वहीं, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो यह आंकड़ा 29.3 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

वीकेंड पर दिखी उम्मीद, लेकिन सोमवार को टूटा दम

फिल्म ने पहले दिन 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। शनिवार को कमाई बढ़कर 6.25 करोड़ रुपये और रविवार को 7.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जिससे लगा कि फिल्म धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ सकती है। हालांकि, सोमवार आते ही फिल्म की कमाई में तेज गिरावट दर्ज की गई और यह साफ हो गया कि फिल्म को मजबूत वर्ड ऑफ माउथ का सहारा नहीं मिल पा रहा है।

दिनवार कमाई (भारत में):

  • पहला दिन (शुक्रवार): 4.00 करोड़
  • दूसरा दिन (शनिवार): 6.25 करोड़
  • तीसरा दिन (रविवार): 7.25 करोड़
  • चौथा दिन (सोमवार): 2.15 करोड़
  • कुल: 19.65 करोड़ रुपये

ऑक्यूपेंसी भी रही निराशाजनक

सोमवार, 2 फरवरी 2026 को फिल्म की कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी महज 11.27 प्रतिशत रही। कम दर्शक संख्या यह संकेत देती है कि फिल्म सिनेमाघरों तक दर्शकों को खींचने में नाकाम रही है।

60 करोड़ के बजट पर भारी पड़ रही कम कमाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘मर्दानी 3’ का अनुमानित बजट करीब 60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कहा जा रहा है कि रानी मुखर्जी ने एसीपी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार के लिए लगभग 7 करोड़ रुपये फीस ली है, जबकि फिल्म में मुख्य विलेन ‘अम्मा’ का रोल निभाने वाली मल्लिका प्रसाद को करीब 50 लाख रुपये मिले।

स्टारकास्ट और रिलीज़

अभिराज मिनावाला के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जानकी बोदिवाला और मिखाइल यावलकर भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। ‘मर्दानी 3’ को 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया था। अब आने वाले दिनों में फिल्म की कमाई किस दिशा में जाती है, इस पर ट्रेड और दर्शकों की निगाहें टिकी हुई हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

Advertisementspot_img
spot_img

Latest Stories

Aditi Rao Hydari का Cannes 2026 में दिखा बोल्ड अंदाज, रेड कार्पेट पर छाया एक्ट्रेस का जादू

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film...

Kerala New CM Net Worth: कितने अमीर हैं केरल के नए मुख्यमंत्री वीडी सतीशन? जानिए कितनी है संपत्ति

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। केरल की राजनीति में बड़ा...

घर की बनी रंगीन टूटी-फ्रूटी का स्वाद करेगा सबको खुश, जानें आसान तरीका

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी के मौसम में जब...

SBI से 50 लाख रुपये का Home Loan लेने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? जानें EMI का पूरा गणित

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अपना घर खरीदने का सपना पूरा...

CBSE का बड़ा फैसला, री-इवैल्यूएशन में नंबर बढ़े तो पूरी फीस होगी वापस

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी CBSE...

BCCI अब RTI के दायरे में नहीं, CIC ने पलटा 2018 का फैसला

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI...

Pin Code Search

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵