नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । बॉलीवुड के अभिनेता सैफ अली खान के बड़े बेटे इब्राहिम अली खान की डेब्यू फिल्म ‘सरजमीं’ आज 25 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। इसमें काजोल, पृथ्वीराज सुकुमार भी अहम किरदार में हैं। कल यानी 24 को मुंबई में इस फिल्म की स्क्रीनिंग रखी गई। स्क्रीनिंग में कई दिग्गज फिल्मी सितारों ने शिरकत करने पहुंचे। इस मौके पर सभी सितारे इब्राहिम को उनकी पहली फिल्म के लिए ढेर सारा प्यार दिया। बहन सारा अली खान भी अपने भाई को सपोर्ट करती दिखीं।
म
फिल्म स्क्रीनिंग में पहुंची कई बॉलीवुड स्टार्स
फिल्म में काजोल देवगन और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टार मूवी सरजमीन ( Sarzameen) ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो गई है। कल रात फिल्म की पुरी टीम स्क्रीनिंग पर पहुंची जहां बॉलीवुड फराह खान, करण जौहर, सारा अली खान, पुनित मल्होत्रा, आंकाक्षा रजंन बब्बन ईरानी कई स्टार्स मीडिया को पोज देते देखा गया। इस मौके पर अभिनेत्री सारा अली खान अपने भाई इब्राहिम का हौसला बढ़ाती नजर आई। सारा अली खान इवेंट में लेट पहुंची थी जिसे देखकर इब्राहिम थोड़े नाराज हो गए, लेकिन सारा ने अपने भाई को गले लगाया और दोनों ने फोटो क्लिक करवाई।
बेटे को सपोर्ट करने नहीं पहुंचे माता-पिता
भाई-बहन के बीच यह बहस फैंस को भी काफी पसंद आई। वहीं, दूसरी तरफ लोगों ने सवाल किया कि आपके मम्मी पापा नहीं आए। दरअसल, स्क्रीनिंग पर सैफ अली खान, करीना कपूर( Kareena Kapoor ) और अमृता सिंह इन तीनों को ही नहीं देखा गया। जिसके बाद लोगों की दिलचस्पी यह जानने में बढ़ गई कि वह बेटे की फिल्म देखने क्यों नहीं आए।
देशभक्ति पर आधारित है फिल्म
कायोज़ ईरानी के डायरेक्शन में बनी फिल्म “सरज़मीन” 25 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर प्रीमियर के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन और काजोल भी एक प्रमुख रोल में नजर आएगी। यह एक ऐसे पिता की भावनात्मक कहानी है जो धमकियों के आगे झुकने से इनकार कर देता है, जबकि एक बेटा देश के लिए कुर्बान हो जाता है। यह बलिदान, रहस्यों और अतीत के बोझ तले बिखरते एक परिवार की कहानी है।
फिल्म देख के बाद आपके दिमाग में आएगा ये सवाल
फिल्म ‘सरजमीं’ का लेखन अत्यंत धारदार है। ये एक ऐसी फिल्म है जिसे आप देखकर आप आसानी से भूल नहीं पाएंगे। यह देशभक्ति, प्रेम और उस अनकही जमीन की कहानी है, जो सीधे दिल पर वार करती है। यह आपको ऋतिक रोशन की ‘मिशन कश्मीर’ और ‘फिजा’ जैसी फिल्मों की याद दिलाती है।
काजोल और पृथ्वीराज का दमदार एक्टिंग यकीनन मूवी को खास बनाता है। फिल्म देखने के बाद मन में एक सवाल आता है कि आप क्या करेंगे जब युद्ध का मैदान आपके अपने घर के भीतर हो ना कि बाहर. देश प्रेम और पुत्र प्रेम के बीच आप क्या चुनेंगे।




