back to top
23.1 C
New Delhi
Tuesday, March 31, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में ग्लैमर की बौछार, इन एक्टर्स ने दिखाया अपना जलवा और स्वैग

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी की हर साल काफी चर्चा हो रही है। इस पाटी में बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स एक साथ नजर आते हैं।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । हर साल की तरह इस बार भी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपनी स्टाइलिश दिवाली पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बॉलीवुड और हाई सोसाइटी के कई सितारे शामिल हुए। सोशल मीडिया पर इस इवेंट की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और सेलेब्रिटी लुक्स चर्चा का विषय बन गए हैं।

करीना कपूर इस बार व्हाइट अनारकली में बेहद खूबसूरत नजर आईं। वहीं, टाइगर श्रॉफ और आदित्य रॉय कपूर ने ब्लैक आउटफिट्स में अपनी स्टाइल स्टेटमेंट दिखाई। शिल्पा शेट्टी ने अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ एंट्री लेते ही सबका दिल जीत लिया। शिल्पा ने व्हाइट साड़ी और डिजाइनर ब्लाउज पहना, जबकि शमिता पिंक ड्रेस में नजर आईं।

रेड कार्पेट पर रोमांस भरे पोज 

पार्टी में बॉलीवुड कपल्स ने भी धूम मचाई। जेनेलिया और रितेश देशमुख ने अपने ग्रीन और ऑफ व्हाइट आउटफिट्स से रेड कार्पेट पर रोमांस भरे पोज दिए। माधुरी दीक्षित ने डार्क ब्लू साड़ी में करण जौहर के साथ एंट्री की, जबकि करण ऑल ब्लैक लुक में नजर आए।

ऑरेंज साड़ी में दुल्हन जैसी सजीधजी नजर आईं रेखा

पार्टी की सबसे चर्चा रहीं एवरग्रीन ब्यूटी रेखा, जो ऑरेंज साड़ी में दुल्हन जैसी सजीधजी नजर आईं। जैकलीन फर्नांडीज ने आइवरी लहंगा और सिल्वर सेक्विनवर्क के साथ अपना लुक स्टाइलिश बनाया। नीता अंबानी अपनी बहू राधिका मर्चेंट संग आईं, जिन्होंने ऑफ व्हाइट साड़ी और मैचिंग ज्वेलरी कैरी की।

बॉबी देओल और प्रीति ज़िंटा की सरप्राइज 

‘सोल्जर’ के को-स्टार बॉबी देओल और प्रीति ज़िंटा की सरप्राइज रीयूनियन ने भी सबका ध्यान खींचा। डायना पेंटी शिमरी पिंक ड्रेस में पार्टी में चार चांद लगा रही थीं, जबकि अनन्या पांडे के माता-पिता चंकी और भावना पांडे भी साथ में प्यारे पोज देते नजर आए।

कृति सेनन और उनकी बहन नूपुर ने गोल्डन और पिंक आउटफिट्स में एंट्री की, तो सना फातिमा शेख ने गोल्डन साड़ी से रॉयल अंदाज पेश किया। पूजा हेगड़े ने लाइट पिंक ऑफ-शोल्डर लहंगा और मिनिमल मेकअप के साथ पार्टी में ग्लैमर का तड़का लगाया।

इस तरह मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी इस साल भी स्टाइल, ग्लैमर और स्टारडम का बेहतरीन मिश्रण साबित हुई, जहां हर लुक और एंट्री ने सबका दिल जीत लिया।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Dry Days: अप्रैल में शराब प्रेमियों के लिए झटका! इन तारीखों पर बंद रहेंगी शराब की दुकानें

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप अप्रैल 2026 में पार्टी...

तनय नाम का मतलब-Tanay Name Meaning

Tanay Name Meaning -तनय नाम का मतलब: पुत्र /Son Origin...

इस Hanuman Jayanti भगवान को लगाएं ‘बेसन के लड्डुओं’ का भोग, ये रही खास रेसिपी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का...

PMKVY क्या है? जानें योग्यता, जरूरी दस्तावेज और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। PMKVY एक कौशल प्रशिक्षण योजना है...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵