back to top
25.1 C
New Delhi
Thursday, March 12, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

51 साल की उम्र में मलयालम एक्टर कलाभवन नवास का निधन, होटल के कमरे में बेहोश मिले थे

साउथ के मशहूर एक्टर और मिमिक्री आर्टिस्ट कलाभवन नवास का 51 साल की उम्र में निधन हो गया। वह होटल के एक कमरे में बेहोश पाए गए थे।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । मलयालम फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता और मिमिक्री आर्टिस्ट कलाभवन नवास का कोच्चि के एक होटल में निधन हो गया। 51 वर्षीय नवास एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में होटल में ठहरे थे। होटल स्टाफ ने उन्हें कमरे में बेहोश पाया, जिसके बाद उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

प्रारंभिक जांच में कार्डियक अरेस्ट को मौत की वजह माना जा रहा है। पोस्टमॉर्टम शनिवार को कलमस्सेरी गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में होगा। जिसके बाद शव उनके परिवार को सौंपा जाएगा। फिलहाल उनका शव चोट्टानिक्कारा के एसडी टाटा हॉस्पिटल में रखा गया है। उनके निधन की खबर से मलयालम समेत साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

शूटिंग के दौरान होटल में मिले बेहोश

कलाभवन नवास फिल्म ‘प्रकांबनम’ की शूटिंग के लिए कोच्चि के होटल में ठहरे थे। शुक्रवार को उन्हें चेकआउट करना था, लेकिन न रिसेप्शन पर पहुंचे और न ही फोन उठाया। जब होटल स्टाफ ने कमरे की जांच की, तो वे बेहोशी की हालत में मिले। पुलिस का कहना है कि कमरे से कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। 

बता दें कि नवास ने मिमिक्री से अपने करियर की शुरुआत की और कोच्चि की प्रसिद्ध कलाभवन मिमिक्री ट्रूप के साथ लोकप्रियता हासिल की। 1995 में उन्होंने फिल्म ‘चैतन्यम’ से अभिनय की शुरुआत की और ‘मिमिक्स एक्शन 500’, ‘जूनियर मंड्रेक’, ‘मट्टुपेट्टी मचान’, ‘चंदमामा’ और ‘डिटेक्टिव उज्ज्वलन’ जैसी फिल्मों में अपने हास्य और सहायक भूमिकाओं से दर्शकों का दिल जीता। उनके निधन की खबर से इंडस्ट्री स्तब्ध है।

CM पिनराई विजयन ने जताया शोक

कलाभवन नवास के 51 साल की उम्र में हुए निधन ने फिल्म जगत और फैंस को झकझोर कर रख दिया है। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने एक्टर के निधन पर शोक जताया। वहीं, नवास के फैंस भी सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कलाभवन नवास के इस तरह चले जाने से हर कोई हैरान नजर आ रहा है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

LPG Crisis: भारत में कब-कब आया LPG गैस संकट? जानिए 2026 से पहले कब-कब लोगों को हुई गैस की किल्लत

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते...

Chaitra Navratri 2026: घटस्थापना मुहूर्त, पूजा विधि और नौ दिन की त्योहार की पूरी जानकारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और...

भारत में क्या है इच्छा मृत्यु की प्रक्रिया? विदेशों से कितनी अलग है पूरी प्रक्रिया

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बुधवार 11 मार्च को सुप्रीम कोर्ट...

बॉक्स ऑफिस पर The Kerala Story 2 का रहा अच्छा प्रदर्शन, जानिए कलेक्शन रिपोर्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी 2: गोज...

कीर्ति आजाद के बेतुके बयान पर भड़के भारतीय क्रिकेट के बड़े दिग्गज, हरभजन ने भी जमकर लताड़ लगाई

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। न्यूजीलैंड को परास्त करके टी20 विश्व...

Gas Supply Crisis: कहीं गैस बुकिंग ठप तो कहीं लंबी लाइनें, कई शहरों में LPG को लेकर बढ़ी परेशानी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। मध्य पूर्व में जारी तनाव...