नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मोहित सूरी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘सैयारा‘ में अहान पांडे बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं उनके साथ इस फिल्म मेंउनके साथ फिल्म में अनीत पड्डा नजर आएंगी। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है , जिसे दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। ये एक रोमांटिक फिल्म है। फिल्म का ट्रेवल के अलावा इसके गाने भी काफी ज्यादा वायरल और ट्रेंड हो रहे हैं। वही यह फिल्म आज यानी 18 जुलाई को सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी है इसके काफी अच्छे रिव्यू आने शुरू हो गए हैं।
सोशल मीडिया पर आई फिल्म ऐसे रिव्यू
एक यूजर ने लिखा, #Saiyaara एक भावनात्मक रोमांटिक फिल्म है जो आपके दिल से जुड़ जाएगी। फिल्म की कहानी, निर्देशन, संगीत और पटकथा बेहतरीन हैं। दोनों कलाकारों ने बेहतरीन काम किया है। रोमांटिक फिल्मों के लिए मोहित सूरी से बेहतर कोई निर्देशक नहीं है।
दूसरे यूजर ने लिखा, एक खूबसूरत, रूह को छू लेने वाली फिल्म जो सिनेमाई अनुभव के लिए एक नया मानक स्थापित करती है। भावनाओं का रोलरकोस्टर जो आपको प्यार, त्याग और आत्म-खोज के एक खूबसूरत सफ़र पर ले जाता है।
तीसरे ने लिखा, #Saiyaara वाकई बहुत अच्छी लग रही है। बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मों में लंबे समय से यही कमी थी। इसका पैमाना, दृश्य, रोमांच, किरदार, उनका आभामंडल और आकर्षक विषयवस्तु। पिछली बार कोई अच्छी रोमांटिक ड्रामा फिल्म आशिकी 2 थी।
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा सकती है फिल्म
इस फिल्म को डायरेक्ट मोहित सूरी ने किया है। मोहित सूरी ने अब तक एक से बढ़कर एक फिल्म बनाई है जिसमें कई सारी लव स्टोरी शामिल है। इस लिस्ट में आशिक 2, मलंग, एक विलन जैसी कई फिल्में शामिल है। अब उनकी फिल्म सैयारा सिनेमा घरों में क्या कमाल दिखाती है यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा लेकिन इस फिल्म का क्रेज दोस्तों को के मन में काफी ज्यादा बना हुआ है लोग इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं ऐसे में यह अनुमान लगाया जा सकता है कि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म धमाल मचाने वाली है।
आपको बता दें, इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग पर भी काफी अच्छा खासा कलेक्शन कर लिया था। लोगों के मन में एक बार फिर से आशिकी का एक अलग धुन छा गया है ।लोग इस फिल्म को देखने के लिए काफी ज्यादा उत्सुकता दिखा रहे हैं।





