नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। किरण राव की फिल्म’ लापता लेडीज’ नेटफ्लिक्स पर खूब पसंद की जा रही है। 26 अप्रैल को OTT पर आने के बाद से ही फिल्म नेटफ्लिक्स के टॉप 10 में जगह बनाए हुए है, अब ये फिल्म पहले नंबर पर पहुंच गई है। जियो स्टूडियोज और आमिर खान प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ये फिल्म हंसी-मज़ाक में गंभीर सामाजिक मुद्दों पर बात करती है।
दर्शकों का मिला इतना प्यार
सिनेमाघरों के बाद जैसे ही फिल्म ने डिजिटल में कदम रखा लोगों ने प्यार की बौछार सी लगा दी। नेटफ्लिक्स पर भारतीय फिल्मों की रैंक में लापता लेडीज़ पहले नंबर पर पहुंच गई है। जो लोग थिएटर में फिल्म नहीं देख पाए थे वो अब देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर फिल्म की खूब प्रशंसा भी कर रहे हैं।
महिलाओं के महत्वपूर्ण मुद्दों पर बनी फिल्म
फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म कॉमेडी होने के साथ-साथ देश की महिलाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी प्रकाश डालती है। सदियों से चले आ रहे घूंघट प्रथा को भी बारीकी से दर्शाती है। दर्शकों के प्रति इस फिल्म का प्यार देखकर यह अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि किरण रवानी इस फिल्म को काफी बड़ी की और आज के समय के जनरेशन को देखते हुए लिखा है। यही एक खास वजह है जो यह फिल्म साल की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक है।
फिल्म की कास्ट
फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस और किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है। फिल्म की कहानी और संवाद देसाई द्वारा लिखे गए हैं, जबकि अन्य डायलॉग दिव्यनिधि शर्मा द्वारा लिखे गए हैं। इस फिल्म में प्रतिभा रांटा,नितांशी गोयल और उत्कृष्ट स्पर्श श्रीवास्तव और अन्य सभी ने शानदार एक्टिंग की है। जबकि रवि किशन ने अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस को आश्चर्यचकित कर दिया।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:




