back to top
15.1 C
New Delhi
Saturday, March 21, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kiran Rao की ‘लापता लेडीज’ की Salman Khan ने की तारीफ, पूछा- मेरे साथ कब काम करेंगी?

किरण राव की 'लापता लेडीज' कई दिनों से सुर्खियों में बानी हुई। सलमान खान ने भी अब इस फिल्म पर कमेंट किया है।

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। किरण राव की फिल्म ‘लापता लेडीज’1 मार्च को रिलीज हुई थी। इस फिल्म की कहानी ने सब का दिल जीत लिया है। वही, अब इस फिल्म पर सलमान की प्रतिक्रिया सामने आई है।

सलमान खान ने कि किरण राव की तारीफ

फिल्म ‘लापता लेडीज़’ का क्रेज रिलीज़ होने के दो हफ्ते बाद भी दर्शकों के बीच दिख रहा है। फिल्म को देखने के लिए दर्शक उमड़ रहे हैं और फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग फिल्म देखने के बाद किरण राव की तारीफ कर रहे हैं। अनुराग कश्यप के फिल्म की तारीफ करने के बाद अब सलमान खान ने भी ‘लापता लेडीज’ पर कमेंट किया है। सलमान खान ने ट्विटर पर एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने किरण राव की ‘लापता लेडीज’ की तारीफ की। सलमान ने कहा, “हाल ही में किरण राव की ‘लापता लेडीज’ देखी। वाह-वाह किरण, मुझे और मेरे पिता को फिल्म देखने में मजा आया। आपके निर्देशन की शुरुआत के लिए बधाई, बढ़िया काम, अब आप मेरे साथ कब काम करेंगी ?”

फिल्म ने अब तक की इतनी कमाई

‘लापता लेडीज’ के कलेक्शन की बात करें तो सैक्निल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने सोमवार को 30 लाख रुपये और मंगलवार को 36 लाख रुपये का बिजनेस किया। फिल्म ने 13 मार्च को 38 लाख रुपये की कमाई की। इसके साथ ही ‘लापता लेडीज’ का कुल कलेक्शन 9.79 करोड़ हो गया है। फिल्म का निर्माण आमिर खान ने किया है। इस फिल्म में प्रतिभा रांटा, नितांशी गोयल, स्पर्श श्रीवास्तव, रवि किशन, छाया कदम समेत कई सितारे अहम भूमिका निभा रहे हैं।

फिल्म की कहानी

आपको बता दें कि ‘लापता लेडीज’ दो युवा दुल्हनों की कहानी है जो एक ट्रेन यात्रा के दौरान अलग हो जाती हैं। फिल्म में रवि किशन एक पुलिस अधिकारी है,और इस लापता मामले की जांच करने की जिम्मेदारी लेते है। फिल्म आपको ड्रामा,कॉमेडी से करती रहेंगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵