back to top
24.1 C
New Delhi
Thursday, April 2, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हुई Kiara Advani, फिल्म ‘टॉक्सिक’ में आएंगी नजर

कियारा आडवाणी से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है वो सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस की लिस्ट में शामिल हो गई हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। कियारा आडवाणी की अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ काफी दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में कियारा आडवाणी के अपोजिट कन्नड़ सुपरस्टार यश भी नजर आने वाले है। वहीं खबर के अनुसार इस फिल्म के लिए एक्ट्रेस काफी अच्छी खासी रकम वसूल रही हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस साउथ इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल हो गई हैं।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, कियारा आडवाणी ने इस फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये लिए हैं। बता दें, कियारा आडवाणी ने इन दोनों एक से बढ़कर एक फिल्में की और कई फिल्में काफी हिट साबित हुई इस कारण उनकी फीस भी काफी बढ़ गई है।

कब रिलीज होगी फिल्म 

टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ फिल्म कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ बनाई जा रही है। जब से इस फिल्म की खबरें सामने आई है फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक हो गए हैं। फिल्म में कियारा और यश के अलावा डैरेल डी’ सिल्वा और अक्षय ओबेरॉय भी मेन रोल में नजर आएंगे। आपको बता दे कि पहले इस फिल्म को अप्रैल में रिलीज किया जा रहा था लेकिन प्रोडक्शन में हुई कुछ बदलाव के कारण फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है। 

नन्हे मेहमान का वेलकम करने वाली हैं एक्ट्रेस

आपको बता दें कुछ दिन पहले ही कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करके यह बताया था कि वह जल्दी पेरेंट्स बनेवाले हैं।कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक फोटो शेयर किया था। इस फोटो में कपल का हाथ और उसके ऊपर क्रीम कलर का बच्चे का हाथ से बना हुआ मोजा नजर आ रहा था। वहीं उनके फैंस ने भी उनको खूब सारी बधाई दी थी।

कियारा आडवाणी के वर्क फ्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के साथ ‘वॉर 2’ में नजर आएंगी। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा होगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

सोशल मीडिया पर छाया Kiara Advani का ग्लैमरस लुक, बॉडीकॉन ड्रेस में किया कातिलाना पोज

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Kiara Advani) इस समय काफी सुर्खिया बटोर रही है। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस एक इवेंट में...
spot_img

Latest Stories

वीरांश नाम का मतलब- Viransh Name Meaning

Meaning of Viransh /वीरांश नाम का मतलब: Part of...

Panchayat Season 5 की कहानी से हटा पर्दा, जानिए इस सीजन में क्या होगा सचिव जी का हाल

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्राइम वीडियो ने लोकप्रिय वेब...

Vaibhav Sooryavanshi की टीम इंडिया में एंट्री पर अश्विन का ब्रेक: ”जरा ठहरो, वक्त आने दो”

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर...

पवन सिंह को मिलेगा मेहनत का फल: BJP में कौन सा मिलेगा पद मनोज तिवारी किया साफ, बोले- पार्टी जल्द दे सकती है…

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भोजपुरी इंडस्ट्री के पावरस्टार पवन सिंह...

Chandigarh Blast: चंडीगढ़ में पंजाब BJP ऑफिस के बाहर धमाका, पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चंडीगढ़ में पंजाब बीजेपी दफ्तर के...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵