back to top
24.1 C
New Delhi
Saturday, April 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Samay Raina ने Amitabh Bachchan की फिल्म का उड़ाया मजाक, प्रॉपर्टी में भी मांगा हिस्सा

यूट्यूबर समय रैना कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर नजर आए। इस दौरान उन्होंने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ जमकर मस्ती मजाक किया।

नई दिल्ली, रफ्तार न्यूज। टीवी का गेम शो कौन बनेगा करोड़पति सीजन 16 में बुधवार के एपिसोड में समय रैना नजर आए थे। इसके अलावा भुवन बाम, काम्या जानी और तन्मय भट्ट भी दिखे। सोशल मीडिया पर जो क्लिप वायरल हो रही है उसमें अमिताभ बच्चन की सबसे ज्यादा अच्छी जाने वाली फिल्म सूर्यवंशम का जिक्र किया गया है। 

फिल्म सूर्यवंशम का हुआ जिक्र


सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले क्लिप में समय और तन्मय केबीसी के हॉट सीट पर बैठे हुए हैं। सूर्यवंशम फिल्म सेट मैक्स पर कई बार दिखाई जा चुकी है। इसे लेकर समय नहीं मजाक किया अंदाज में कहा कि जब आपको पता चल गया था की खीर में जहर है तो आपने दोबारा क्यों खाई ? इस बात को सुनते ही बिग बी भी हैरान रह जाते हैं।

समय ने बिग बी से बुलवाया डायलॉग 


समय रैना ने अमिताभ बच्चन से उनकी आंखों में आंखें डालकर शहंशाह का डायलॉग बोलने के लिए कहा। बिग बी ने कहा, ‘रिश्ते में तो हम तुम्हारे बाप होते हैं, नाम है शहंशाह।’ डायलॉग के बाद समय मजाकिया अंदाज में कहते हैं बेटा तो बना लिया है प्रॉपर्टी में थोड़ा सा हिस्सा ? समय रैना ने भी यह भी बताया कि वह अमिताभ बच्चन के घर जलसा में घुसने की कोशिश कर रहे थे लेकिन सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें पीट दिया था। आगे समय रैना ने कहा कि ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा है कि आपको हमारे साथ बैठना पड़ रहा है।’ इस तरह से क्लिप में मौज मस्ती खत्म होती है।

कौन हैं समय रैना


समय रैना स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं, जिन्होंने केबीसी के सेट पर खुशनुमा माहौल बना दिया। समय स्टैंड-अप कॉमेडी रियलिटी शो कॉमिकस्तान सीजन 2 के विजेता भी रहे हैं। पिछले साल ही समय ने अपने यूट्यूब पर इंडियाज गॉट लेटेंट लॉन्च किया था।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵