back to top
28.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

‘धुरंधर’ और ‘अखंड 2’ के दबदबे में फीकी पड़ी कपिल शर्मा की फिल्म, चौथे दिन किया इतना कलेक्शन

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और ‘अखंडा 2’ के दबदबे के बीच कपिल शर्मा की ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की रफ्तार थमी, चौथे दिन कमाई 1 करोड़ से नीचे फिसलकर 90 लाख रही और कुल कलेक्शन 8.1 करोड़ पहुंचा।

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। कपिल शर्मा स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ को बॉक्स ऑफिस पर पहले सोमवार बड़ा झटका लगा है। अनुकल्प गोस्वामी के निर्देशन में बनी यह फिल्म ओपनिंग वीकेंड में ठीक-ठाक प्रदर्शन के बाद हफ्ते के पहले दिन लड़खड़ा गई। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन यानी सोमवार को महज 90 लाख रुपये की कमाई की, जो 1 करोड़ रुपये के आंकड़े से नीचे है। वीकेंड में 7.20 करोड़ रुपये जुटाने के बाद यह गिरावट ट्रेड एक्सपर्ट्स को चौंकाने वाली मानी जा रही है।

चार दिनों में कुल कलेक्शन 8.1 करोड़ रुपये

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के अनुसार, ‘किस किसको प्यार करूं 2’ ने पहले दिन 1.85 करोड़ रुपये से शुरुआत की थी। शनिवार को फिल्म की कमाई बढ़कर 2.5 करोड़ रुपये और रविवार को 2.9 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। हालांकि सोमवार को आई भारी गिरावट के बाद चार दिनों में फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन 8.1 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं, फिल्म का भारत ग्रॉस कलेक्शन करीब 9.75 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड ग्रॉस 10.35 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

ऑक्यूपेंसी में भी दिखी गिरावट

सोमवार को फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी कमजोर रही। कुल हिंदी ऑक्यूपेंसी 17.49 प्रतिशत दर्ज की गई। सुबह के शो में यह सिर्फ 6.42 प्रतिशत रही, जबकि दोपहर और शाम के शो में मामूली सुधार देखने को मिला। रात के शो में ऑक्यूपेंसी 28.36 प्रतिशत तक पहुंची, लेकिन यह फिल्म को मजबूत सहारा देने के लिए पर्याप्त नहीं रही।

‘धुरंधर’ और ‘अखंडा 2’ बना बड़ी चुनौती

ट्रेड एनालिस्ट्स का मानना है कि फिल्म की कमजोर कमाई के पीछे रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ और बालकृष्ण नंदामुरी की ‘अखंडा 2: तांडवम’ का दबदबा बड़ी वजह है। ‘धुरंधर’ हिंदी बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्ड बना रही है, जबकि ‘अखंडा 2’ साउथ मार्केट में मजबूत पकड़ बनाए हुए है। इन दोनों फिल्मों के बीच ‘किस किसको प्यार करूं 2’ दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में संघर्ष करती नजर आ रही है।

कपिल शर्मा की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म

धीमी रफ्तार के बावजूद ‘किस किसको प्यार करूं 2’ कपिल शर्मा के करियर की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। अब फिल्म के सामने असली चुनौती आने वाले दिनों में है, खासकर हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ की रिलीज के बाद, जिससे बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला और कड़ा होने वाला है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

West Bengal Assembly Election 2026: Diamond Harbour सीट पर BJP के लिए कड़ी चुनौती, TMC का रहा है दबदबा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में...

अपने घर का सपना होगा पूरा, जानिए Pradhan Mantri Awas Yojana में कैसे करें आवेदन?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Pradhan Mantri Awas Yojana (PMAY) भारत...

Virat Kohli vs Rohit Sharma: IPL में बतौर ओपनर किसने सबसे ज्यादा रन जड़े हैं? आंकड़े देखकर हैरान हो जाएंगे

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। क्रिकेट लवर्स के लिए एक बार...

Google में नौकरी पाना है आसान, इस प्रॉसेस को फॉलो करेंगे तो इंटर्नशिप पर बरसेंगे लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Google जैसी बड़ी और वैश्विक कंपनी...

असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं लेकिन नहीं पता UGC NET दें या CSIR NET? जानिए दोनों में क्या है अंतर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जो छात्र असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते...

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵