back to top
21.1 C
New Delhi
Sunday, March 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

कंगना ने रानी लक्ष्मीबाई को उनकी पुण्यतिथि पर किया याद

मुंबई, 18 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री कंगना रनौत ने शुक्रवार को झांसी की महान योद्धा रानी लक्ष्मीबाई को उनकी पुण्यतिथि पर याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक नोट लिखा है। रानी ने 18 जून, 1858 को युद्धभूमि में अपनी आखिरी सांस ली थीं। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा है, आज ही के दिन रानी लक्ष्मीबाई ने अपना आत्मबलिदान दिया था। उनकी उस दहाड़ को याद कर रही हूं, जिसने ब्रिटिश साम्राज्य को हिला दिया था : मैं अपनी झांसी नहीं दूंगी। मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी। कंगना साल 2019 में आई मणिकर्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी में रानी लक्ष्मीबाई के किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म को उन्होंने आंशिक तौर पर निर्देशित भी किया है। उसने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में फिल्म के कुछ ²श्यों को भी साझा किया है। कंगना ने शुक्रवार को उनकी अगली फिल्म थलाइवी के निर्देशक अल विजय को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए भी एक मैसेज लिखा है। फिल्म के सेट से निर्देशक के साथ अपनी एक तस्वीर को शेयर करते हुए कंगना ने लिखा है, मेरे पसंदीदा निर्देशक जिनके साथ मैंने थलाइवी की टीम के साथ फिल्म में काम किया है, उन्हें जन्मदिन मुबारक हो। आपको शुभकामनाएं सर, फिल्म को देखने का अब और इंतजार नहीं हो रहा है। –आईएएनएस एएसएन/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

Amjad Khan Birthday: गब्बर सिंह के किरदार ने करियर पर लगाया चार चाँद , ऐसा रहा एक्टर का फ़िल्मी सफर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के Iconic विलेन अमजद खान की आज 12 नवंबर को बर्थ एनिवर्सरी है। फिल्म शोले में गब्बर सिंह के रोल से...
spot_img

Latest Stories

गिया नाम का मतलब-Gia Name Meaning

Meaning of Gia / गिया नाम का मतलब :...

फिल्म ‘केरला स्टोरी 2’ ने 8 वें दिन दिखाया कमाल, जानिए बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 'केरला स्टोरी' के बाद फिल्म...

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...