नई दिल्ली रफ्तार डेस्क कंगना रनौत और राघव लॉरेंस स्टारर फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद भले हे कुछ ख़ास न कर पाई हो। लेकिन इस हफ्ते फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रफ़्तार पकड़ ली है। उम्मीद जताई जा रही है की चंद्रमुखी बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन करने को लेकर तैयार है।
‘चंद्रमुखी 2’ ने रिलीज के चौथे दिन कितना किया कलेक्शन
‘चंद्रमुखी 2’ साल 2005 में आई रजनीकांत और ज्योतिका स्टारर फिल्म का सीक्वल बताया गया है। हॉरर कॉमेडी में कंगना की भूमिका काफी अहम नजर आ रही है। फिल्म ने पहले दिन 8.25 करोड़ की कमाई की। वीकेंड की बात करें तो फिल्म ने 5.05 करोड़ टोटल कलेक्शन किया है। जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी संडे को 6.25 करोड़ तक कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म की टोटल कमाई भी 23 करोड़ से अधिक हो चुकी है।इस हफ्ते उमेद की जा रही है की फिल्म 30 करोड़ का आकड़ा पार करेगी
फैंस ने कही ये बात
कंगना रनौत की फिल्म का वर्ल्ड वाइड टोटल 40 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। दरअसल एक यूजर ने कंगना की फिल्म ‘चंद्रमुखी 2’ का मजाक बनाया था और लिखा है कि “ हैलो, तरण आदर्श भाई, चार रेटिंग स्टार कि आप इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन अपडेट करना भूल गए हैं… मेरा मतलब ‘चंद्रमुखी 2’.”
पहले भी कई फिल्म में धमाल मचा चुकी हैं कंगना
कंगना की बात करें तो कई फिल्म में धमाल मचा रही है। वहीं क्वीन, फैशन जैसी फिल्म में कंगना ने अपने किरदार से सबको प्रभावित किया है। उनकी फिल्म चंद्रमुखी 2 से भी फैंस को काफी उम्मीद है।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Raftaar | रफ्तार – Hindi News, हिन्दी समाचार, न्यूज़ इन हिंदी, ताजा खबरें, लेटेस्ट न्यूज़, हिंदी समाचार, आज का राशिफल, आज का मंडी भाव




