back to top
33.1 C
New Delhi
Saturday, March 7, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

काजल अग्रवाल ने पति गौतम किचलू के लिए लिखा इमोशनल पोस्ट

चेन्नई, 16 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री काजल अग्रवाल ने अपने पति गौतम किचलू के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। अभिनेत्री ने गर्भावस्था के दौरान उनके प्यार और देखभाल के लिए धन्यवाद दिया है और कहा है कि वह एक अच्छे पिता बनेंगे। अभिनेत्री ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर लिखा, सबसे अच्छे पति होने के लिए धन्यवाद। लगभग हर रात मेरे साथ जागने और मेरा इतना ज्यादा ख्याल रखने के लिए धन्यवाद। हमेशा यह सुनिश्चित करने के लिए कि मैंने अच्छी तरह से खाया है या नहीं और मैंने अच्छी तरह से आराम किया है या नहीं। इस सबसे परे मुझे प्यार करने क लिए धन्यवाद। हमारे बच्चे के आने से पहले मैं चाहती हूं कि आप यह जान लें कि आप कितने अद्भुत इंसान हैं और आप एक अद्भुत पिता भी होंगे! बीते आठ महीनों में मैंने देखा है कि आप हम दोनों से बहुत प्यार करते हैं। हमारा बच्चा बहुत भाग्यशाली होगा, जिसके पास इतने अच्छे पिता होंगे, जो उसे बिना शर्त प्यार करेंगे। मुझे खुशी है कि मेरी दुनिया बहुत अच्छी है। –आईएएनएस एसएस/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

झुग्गी में रहने वालों के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे आधुनिक फ्लैट, अस्पताल से मार्केट तक मिलेंगी कई सुविधाएं

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। दिल्ली में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले...

Flipkart में छंटनी: परफॉर्मेंस रिव्यू के बाद 300 कर्मचारियों को निकाला, IPO की तैयारी के बीच बड़ा फैसला

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Flipkart ने अपने सालाना परफॉर्मेंस रिव्यू...

निशांत कुमार कल जॉइन करेंग JDU, ललन सिंह बोले-अगला CM कौन होगा, ये फैसला भी नीतीश कुमार ही तय करेंगे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। बिहार की राजनीति में बड़ा उलटफेर...

सोनू सूद के ऑफिस पहुंचे राजपाल यादव, हंसते हुए लगाए गले

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। राजपाल यादव इस समय बेल...