back to top
28.1 C
New Delhi
Tuesday, March 24, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Kajal Aggarwal Death Rumours: काजल अग्रवाल की सड़क हादसे में मौत? अब एक्ट्रेस ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी

साउथ की फेमस अभिनेत्री काजल अग्रवाल इन दिनों चर्चा में है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के निधन की अफवाहें तेजी से फैल रही है। वहीं, अब इन दावों के बीच एक्ट्रेस ने पर चुप्पी तोड़ी है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । साउथ की मशहूर एक्ट्रेस और ‘सिंघम’ फेम काजल अग्रवाल अचानक सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनकी मौत की अफवाहें तेजी से फैल गईं, जिससे फैन्स में हलचल मच गई। वही, अब एक्ट्रेस ने इन अफवाहों को लेकर फैंस के सामने आई है।  

रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि, काजल अग्रवाल की सड़क हादसे में मौत हो गई है, जिससे फैंस सदमे में आ गए। हालांकि अब ‘सिंघम’ फेम एक्ट्रेस ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ते हुए सच सामने रखा है।

काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी मौत की खबरों को पूरी तरह झूठा बताया। उन्होंने लिखा कि वह बिल्कुल स्वस्थ हैं और ऐसी अफवाहें फैलाने वालों से सतर्क रहने की अपील की। एक्ट्रेस ने फैन्स को भरोसा दिलाया कि उनकी जिंदगी पूरी तरह सामान्य है और चिंता की कोई बात नहीं।

मौत की खबर पर क्या बोलीं एक्ट्रेस?

काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी मौत की खबरों को पूरी तरह फर्जी बताया। उन्होंने लिखा कि उनके एक्सीडेंट और निधन की अफवाहें बेबुनियाद हैं, जिन्हें सुनकर उन्हें हंसी आ गई। एक्ट्रेस ने कहा कि वह भगवान की कृपा से बिल्कुल सुरक्षित और स्वस्थ हैं। साथ ही फैन्स से अपील की कि ऐसी झूठी खबरों पर न तो विश्वास करें और न ही इन्हें आगे फैलाएं, बल्कि सकारात्मक चीजों पर ध्यान दें।

पति के साथ वेकेशन पर है काजल अग्रवाल 

काजल अग्रवाल की इंस्टा स्टोरी सामने आने के बाद फैंस को यकीन हो गया कि उनकी मौत की खबरें पूरी तरह झूठी थीं। हाल ही में एक्ट्रेस अपने बिजी शेड्यूल से समय निकालकर पति गौतम किचलू संग मालदीव्स वेकेशन पर गई थीं। वहां से उन्होंने खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिनमें वह पति संग मस्ती करती नजर आ रही थीं।

काजल अग्रवाल की आगामी फिल्‍म 

काजल अग्रवाल के करियर पर नजर डालें तो वह हाल ही में विष्णु मांचू की फिल्म कन्नप्पा में दिखाई दी थीं। काजल उन सफल अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं जिन्होंने न सिर्फ साउथ इंडस्ट्री में बल्कि बॉलीवुड में भी अपनी खास पहचान बनाई और बड़े पर्दे पर शानदार काम किया है।

अजय देवगन की फिल्म सिंघम में काजल अग्रवाल के किरदार को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था। अब वह नितेश तिवारी की आगामी फिल्म रामायण में रावण की पत्नी मंदोदरी की भूमिका निभाते हुए बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी।

Advertisementspot_img

Also Read:

आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म Do Deewane Seher Mein, सामने आया सोशल मीडिया का रिव्यू

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। रोमांस और रियल इमोशंस के साथ रिलीज हुई दो दीवाने सहर में आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर इस मॉर्डन...
spot_img

Latest Stories

RBSE Rajasthan Board Result 2026: राजस्थान बोर्ड की 5वीं, 8वीं और 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजस्थान बोर्ड के तहत 5वीं, 8वीं...

Nitish Kumar फिर बनने जा रहे हैं JDU अध्यक्ष, साल 2028 तक होगा कार्यकाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar एक...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵