back to top
18.1 C
New Delhi
Wednesday, April 8, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

के-पॉप बैंड सेवेंटीन ने भारत में आधिकारिक फिल्म रिलीज की

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकप्रिय के-पॉप बॉय बैंड सेवेंटीन ने 20 अप्रैल को भारत में अपनी फिल्म सेवेंटीन पावर ऑफ लव: द मूवी रिलीज की है। सेवेंटीन पावर ऑफ लव: द मूवी बैंड के रोमांचक कारनामों को दर्शाती है, जिसमें उनके संगीत कार्यक्रमों के साथ-साथ कुछ खास बिहाइंड द सीन एक्शन का दस्तावेजीकरण किया गया है। समूह में तेरह सदस्य शामिल हैं – एस कूप्स, जियोंगहान, जोशुआ, जून, होशी, वोनवू, वूजी, डीके, मिंग्यू, द 8, सेउंगक्वान, वर्नोन और डिनो। प्रशंसकों को उनकी सभी म्यूजिक आइडल्स को, करीबी और व्यक्तिगत अवतार में देखने का मौका मिलता है। वृत्तचित्र में सभी तेरह कलाकारों के गहन साक्षात्कार के साथ-साथ उनके अतीत, वर्तमान और भविष्य के बारे में व्यक्तिगत खुलासे भी शामिल हैं। ओएच यूं-डोंग द्वारा निर्देशित पीवीआर पिक्च र्स सेवेंटीन पावर ऑफ लव: द मूवी 20 अप्रैल से सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। –आईएएनएस एमएसबी/एएनएम

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵