back to top
19.1 C
New Delhi
Saturday, March 14, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Jolly LLB 3: अक्षय कुमार और अरशद वारसी को देखकर कंफ्यूज हुए लोग, बोले कौन हैं असली जॉली ?

सुभाष कपूर के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग शुरू हो गई है। अक्षय कुमार ने इसका एक बीटीएस वीडियो भी शेयर किया है।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ और ‘जॉली एलएलबी 2’ के बाद अब पार्ट 3 की भी शुरुआत हो चुकी है। इसकी जानकारी अक्षय कुमार ने एक बीटीएस वीडियो के जरिए दी। बीटीएस वीडियो देखकर लोग कन्फ्यूज हो रहे हैं कि जॉली कौन है? दरअसल, वीडियो में जॉली के किरदार में एक नहीं दो एक्टर दिख रहे हैं।

जॉली एलएलबी 3 की शूटिंग शुरू

अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया परफ्यूम ‘जॉली एलएलबी 3’ का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया। वीडियो देखते ही लोग काफी ज्यादा कंफ्यूज हो गए कि आखिर असली जॉली कौन हैं? वीडियो में देखा जा सकता है कि अरशद वारसी जॉली के किरदार में नजर आ रहे हैं। वह कहते हैं, ‘जगदीश त्यागी उर्फ जॉली बीएएलएलबी डुप्लीकेट से सावधान.’ इसके बाद अक्षय कुमार कहते हैं, ‘जगदीश्वर मिश्रा बीएएलएलबी ओरिजनल जॉली लखनऊ वाले। वहीं, वीडियो के आखिर में सौरभ शुक्ला अपने दोनों हाथों में एक बोर्ड लिए नजर आते हैं, जिस पर लिखा है कि ‘जॉली एलएलबी 3’ की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

अब ओरिजनल कौन और डुप्लीकेट कौन?

अक्षय ने वीडियो के कैप्शन में लिखा,”अब ओरिजनल कौन और डुप्लीकेट कौन? ये तो पता नहीं, लेकिन यह निश्चित रूप से एक अच्छी राइड होने वाली है। मेरे साथ बने रहिए। जय महाकाल।”, ये फिल्म सुभाष कपूर के डायरेक्शन में बन रही है। फिल्म जॉली एलएलबी साल 2013 में रिलीज हुई थी, जिसमें अरशद वारसी लीड एक्टर थे। इसके बाद पार्ट 2 साल 2017 में रिलीज हुई थी, जिसमें अक्षय कुमार और हुमा कुरैशी नजर आए थे।

‘वेलकम टू द जंगल’ में भी अक्षय और अरशद की जोड़ी

‘जॉली एलएलबी 3’ के अलावा अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक साथ फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में नजर आएंगे, इसके पहले दोनों ऐक्टर्स को एक साथ ‘बच्चन पांडे’ में देखा गया था दोनों की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी। वहीं, अब ये देखना होगा की ‘जॉली एलएलबी 3’ या फिर ‘वेलकम टू द जंगल’ फिल्म में एक्टर्स की जोड़ी क्या कमाल दिखाती है। वीडियो शेयर करते हुए लिखा कैप्शन

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:

Advertisementspot_img

Also Read:

Akshay Kumar अपनी इन सीक्वल फिल्मों से मचाएंगे धमाल, जानिए लिस्ट

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अक्षय कुमार इस साल कई फिल्में लेकर आ रहे हैं। अब तक उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों से अपना जादू दर्शकों...
spot_img

Latest Stories

वाणीश नाम का मतलब- Vaneesh Name Meaning

Meaning of Vaneesh / वाणीश नाम का मतलब: Lord...

14 या 15 मार्च, कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी व्रत? जानें तिथि से लेकर पूजा विधि तक

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। पापमोचिनी एकादशी पड़ने जा रही...

उत्तम नगर हत्याकांड के नाम पर फर्जीवाड़ा बेनकाब, 2 दिन में ठग लिए लाखों रुपये

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली में 4 मार्च को...