back to top
19.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

जॉ क्रावित्ज चैनिंग टैटम को कर रहे हैं डेट

लॉस एंजिल्स, 3 सितम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री जो क्रावित्ज और मैजिक माइक स्टार चैनिंग टैटम के रोमांस की खबरें हर जगह आग की तरह फैली हुई है। यह दावा किया जा रहा है कि यह जोड़ी अपने रिश्ते का आनंद ले रही है। एक सूत्र ने एंटरटेनमेंट टुनाइट को बताया कि (जो और चैनिंग) दोनों एक साथ बहुत मजे कर रहे हैं। वे एक-दूसरे को पसंद करते हैं और उनके बीच चीजें आसान और स्वाभाविक हैं। वे एक साथ बहुत प्यारे लगते हैं। दोनों के साथ होने की खबर पहली बार अगस्त आई थी, जब उन्हें न्यूयॉर्क शहर के आसपास बाइक की सवारी करते हुए देखा गया था। बाद में दोनों को एक साथ एक सुपरमार्केट से बाहर निकलते देखा गया। सूत्र ने उस समय कहा था कि जॉ और चैनिंग डेटिंग कर रहे हैं। यह रिश्ता दोस्ती से शुरू होकर प्यार में बदल गया है। दोनों को हाल ही में न्यूयॉर्क शहर के एक रेस्तरां में रोमांस करते हुए भी देखा गया। फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके की रिपोर्ट के अनुसार, 23 अगस्त को एक जज द्वारा कागजी कार्रवाई पर हस्ताक्षर करने के बाद क्राविट्ज ने अभिनेता कार्ल ग्लुसमैन से तलाक ले लिया था। बिग लिटिल लाइज अभिनेत्री और ग्लुसमैन ने 2016 में डेटिंग शुरू की थी और 2018 में सगाई कर ली थी। जून 2019 में अपने पिता लेनी क्रावित्ज के घर पेरिस में दोनों ने शादी कर ली थी। कुछ महीने पहले, बैटमैन स्टार ने कार्ल को तलाक देने के लिए अर्जी दी, इस जोड़े ने अपनी एक साल की शादी की सालगिरह इंस्टाग्राम के माध्यम से मनाई थी। –आईएएनएस एमएसबी/आरजेएस

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...