नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड ट्रैवल फिल्म ‘जी ले ज़रा’ एक बार फिर चर्चा में है, लेकिन इस बार वजह थोड़ी चौंकाने वाली है! 2021 में जब फरहान अख्तर ने प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ इस फिल्म की घोषणा की थी, तब इसे ‘फीमेल दिल चाहता है’ कहा जा रहा था। लेकिन अब, लगता है यह दोस्ती की कहानी फिलहाल अपनी मंज़िल से कुछ दूर खड़ी है।
फरहान अख्तर ने क्या कहा?
हाल ही में एक इंटरव्यू में फरहान अख्तर ने बताया कि फिल्म रद्द नहीं, बल्कि “ठंडे बस्ते” में डाली गई है। यानी स्क्रिप्ट तैयार है, लोकेशन की तलाश पूरी हो चुकी है, गाने भी रिकॉर्ड हो चुके हैं लेकिन फिलहाल फिल्म पर काम रुक चुका है।
क्या बदलेंगे कलाकार?
सबसे बड़ा सवाल जो फैंस के मन में है क्या प्रियंका, आलिया और कैटरीना अब इस फिल्म में नहीं होंगी?इस पर फरहान का जवाब कुछ यूं था। मैं अब कलाकारों पर कोई टिप्पणी नहीं कर सकता।यानी साफ है कि कास्ट को लेकर तस्वीर अभी भी धुंधली है।
2 पक्की बातें जो सामने आईं हैं
फिल्म की स्क्रिप्ट, लोकेशन और म्यूजिक पर काफी काम पूरा हो चुका है। फिल्म बंद नहीं हुई है, बल्कि सिर्फ स्थगित हुई है फरहान ने वादा किया है कि यह फिल्म ज़रूर बनेगी।
फैंस को रखना होगा थोड़ा सब्र
जहां एक तरफ फैंस इस दमदार तिकड़ी को फिर से स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं, वहीं फिलहाल उन्हें थोड़ा और इंतज़ार करना होगा। आलिया भट्ट ने भी पहले स्वीकार किया था कि सभी की व्यस्त शेड्यूल के चलते तारीखें मिलाना मुश्किल हो रहा है, लेकिन उनकी इच्छा है कि ये फिल्म ज़रूर बने।
फरहान अख्तर की यह फिल्म उनकी पहली निर्देशित फिल्म ‘दिल चाहता है’ की 20वीं वर्षगांठ पर घोषित की गई थी। ये फिल्म दोस्ती और जिंदगी की खूबसूरत कहानियों को समर्पित होगी। फिलहाल, फरहान का अगला प्रोजेक्ट ‘डॉन 3’ है, जिसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभाएंगे।





