नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कोई मिल गया’ की एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हंसिका मोटवानी ने लगभग 3 साल पहले फेमस बिजनेसमैन सोहेल खतुरिया से शादी की थी। जो अब दोनों के रिश्ते में खटास की खबरें आ रही हैं। हाल ही में सामने आया था कि हंसिका पति के साथ ना रहकर अपनी मां के साथ एक घर में रह रही हैं। अब इसी बीच हंसिका ने एक बार फिर तलाक की खबरों को हवा दे दी है। जाने पूरा मामला?
बता दे, हंसिका मोटवानी अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रही हैं। अब एक बार फिर उनकी लव लाइफ इंटरनेट पर खूब चर्चां का विषय बनी हुई है जहां हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। 4 दिसंबर, 2022 को अपने लंबे समय के प्रेमी और मुंबई के बिजनेसमैन सोहेल खतुरिया से हंसिका ने शादी की थी। बता दे, सोहेल ने उसी साल नवंबर में पेरिस के एफिल टॉवर के सामने एक्टर को प्रपोज किया था। उस समय हंसिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर की थीं और कैप्शन में लिखा था, अभी और हमेशा के लिए। पर अब ऐसा लगता है कि, उनकी शादी मुश्किल दौर से गुजर रही है।
हंसिका मोटवानी ने इंस्टाग्राम से अपनी शादी की सारी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। लेकिन पेरिस में प्रपोज और हल्दी समारोह की तस्वीरें अभी भी उनकी प्रोफाइल पर दिखाई दे रही हैं, अब इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक की खबरों ने तूल पकड़ लिया है। इसपर अभी तक हंसिका ने कोई कमेंट नहीं किया है, लेकिन कुछ समय पहले सोहेल ने इन खबरों को खंडन किया था। वहीं एक मीडिया रिर्पोट के अनुसार, हंसिका और सोहेल शादी के दो साल बाद से ही अलग रह रहे हैं। हंसिका अब मां के साथ रहती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम से अपनी शादी का वीडियो भी डिलीट कर दिया है। इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहनेवाली एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी आए दिन कुछ न कुछ तस्वीरें-वीडियो शेयर करती रहती हैं, लेकिन 18 जुलाई 2025 से उन्होंने कोई पोस्ट शेयर नहीं किया है। वह पूरी तरह इनएक्टिव है। जिसके बाद उनके तलाक की अफवाहों को और हवा दे दी है। फैंस का दावा है कि हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया के बीच कुछ ठीक नहीं है। उनकी मैरिड लाइफ में दिक्कतें चल रही । वहीं सोहेल कथूरिया ने इंस्टाग्राम पर अपने अकाउंट को ‘प्राइवेट’ कर दिया है। वे साल 2023 से इंस्टाग्राम पर इनएक्टिव हैं।
मां के साथ रह रहीं हंसिका, पैरेंट्स संग शिफ्ट हुए सोहेल कथूरिया
हाल ही खबरें आई थीं कि, हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया साथ नहीं रह रहे जहां हंसिका मां के साथ रह रही हैं, तो वहीं सोहेल अपने पैरेंट्स के साथ रहने चले गए हैं। एक चर्चित मीडिया रिर्पोटस के अनुसार, साल 2022 दिसंबर से ही हंसिका शादी के बाद ससुरालवालों के साथ रहने लगी थीं, वह परिवार में एडजस्ट नहीं कर पा रही थीं। इसलिए सोहेल और हंसिका ने उसी बिल्डिंग में अलग फ्लैट ले लिया था। और अब खबर है कि हंसिका और सोहेल कथूरिया के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। मतभेद काफी बढ़ गए हैं।
हंसिका से सोहेल की थी दूसरी शादी, ये थी पहली पत्नी
दरअसल, हंसिका मोटवानी की ये शादी काफी चर्चा में रही थी। सोहेल कथूरिया की हंसिका मोटवानी से दूसरी शादी थी। उनकी पहली शादी रिंकी बजाज से हुई थी, जो हंसिका मोटवानी की अच्छी दोस्त हैं। कहा गया कि हंसिका ने अपने दोस्त के एक्स-हस्बैंड से शादी की लेकिन, इसके इतर हंसिका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि, उन्हें जबरदस्ती विलेन बनाया जा रहा है। सोहेल उनके भाई के दोस्त हैं।
हंसिका मोटवानी का करियर और आने वाली फिल्म
अब वहीं हंसिका के वर्कफ्रंट की बात करे तो, हंसिका मोटवानी ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी। जो ऋतिक रोशन स्टारर ‘कोई मिल गया’ टीवी शो ‘शाका लाका बूम बूम’ का भी हिस्सा रहीं। कई साल से वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रही हैं। साल 2024 में हंसिका तेलुगू फिल्म धी सेलिब्रिटी स्पेशल 2 में नजर आईं। अब वह ‘नशा’ में नजर आएंगी, जिसकी शूटिंग चल रही है।




