back to top
23.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Oscar 2025 में चूका भारत, Guneet Monga की फिल्म ‘अनुजा’ को नहीं मिली जीत

97वें अकादमी पुरस्कार का आयोजन हो गया है। और अब इसके विनर की लिस्ट भी सामने आनी शुरू हो गई है। वहीं नॉमिनेशन में आई प्रियंका चोपड़ा और गुनीत माेंगा की फिल्म 'अनुजा' इस रेस से बाहर हो गई।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। लॉस एंजिलिस के डॉल्बी थिएटर में 97वें अकादमी पुरस्कार का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 5:30 से ही इस पुरस्कार का आयोजन जारी है। इस साल ऑस्कर में नॉमिनेट हुई भारतीय फिल्म ‘अनुजा’ ऑस्कर से चूक गई है। फिल्म काे 97वें ऑस्कर में बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। आपको बता दें कि, ऑस्कर नॉमिनेशन 2025 का आगाज 17 जनवरी को होना था। लेकिन लॉस एंजिल्स में लगी जंगल की आग की वजह से इसमें देरी हुई। ऑस्कर में विनर की घोषणा 2 मार्च को हुआ। और आज 3 मार्च को विनर की लिस्ट जारी की गई।   

इस फिल्म ने मारी बाजी


हिंदी फिल्मों की कैटेगरी में फिल्म ‘अनुजा’ ने अपनी जगह पक्की कर ली थी। ये एक शॉर्ट फिल्म है जो गुनीत मोंगा और प्रियंका चोपड़ा की ओर से समर्थित है। सजदा पठान, अनन्या शानबाग और नागेश भोंसले ने काम किया है और ये एडम जे. ग्रेव्स की ओर से लिखित और निर्देशित है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने भी निर्माता के तौर पर काम किया हुआ है। लेकिन जब अवार्ड का आयोजन हुआ तो फिल्म ‘अनुजा’ को अवॉर्ड नहीं मिला, बल्कि इस कैटेगरी का अवॉर्ड फिल्म ‘आई एम नॉट ए रोबोट’ के खाते में चल गया।

फिल्म अनुजा से थी भारत को उम्मीद


गुनीत मोंगा की फिल्म ‘अनुजा’ से भारत को यह उम्मीद थी कि यह फिल्म ऑस्कर जीत जाएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। आपको बता दें कि, गुनीत मोंगा ने पहले भी दो बार ऑस्कर जीत कर भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं। साल 2019 में उन्होंने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘पीरियड: एंड ऑफ सेंटेंस’ के लिए ऑस्कर जीता था और साल 2023 में शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिसपर्स’ के लिए ऑस्कर अपने नाम किया था। वहीं इस साल भी अंदाजा लगाया जा रहा था कि उनकी शॉर्ट फिल्म जीत जाएगी लेकिन इस साल उन्हें निराशा हाथ लगी।

अनुजा फिल्म की कहानी


फिल्म ‘अनुजा’ में 9 साल की बच्ची की कहानी दिखाई गई है। पूरी फिल्म ‘अनुजा’ के ही इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में ‘अनुजा’ की जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा मोड़ आता है जो उसकी जिंदगी के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों को भी इफेक्ट करता है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

ये क्या बोल गए आफरीदी… टीम इंडिया को लेकर उनका बयान फिर बना चर्चा का विषय

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत ने टी20 विश्व कप 2026...

बेला नाम का मतलब- Bela Name Meaning

Meaning of Bela /बेला नाम का मतलब: Beautiful/सुंदर Origin /...

Ekadashi March 2026: कब है पापमोचनी और कामदा एकादशी? जानें सही तिथि और मुहूर्त

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। चैत्र मास सनातन परंपरा में अत्यंत...

कल खत्म हो जाएगी NEET UG 2026 की आवेदन प्रक्रिया, फटाफट करें अप्लाई; जानिए कितनी है आवेदन फीस

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। अगर आप मेडिकल फील्ड में करियर...

CBSE 12वीं के पेपर में QR कोड स्कैन करते ही खुला YouTube, छात्रों में मची हलचल; जानिए बोर्ड ने क्या कहा?

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के...

Tarvel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का हैं मन, तब इन खास बातों का रखें ध्यान

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। अगर आप मार्च के महीने...