रफ्तार, न्यूज डेस्क। अपने गायिकी से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले बॉलीवुड के मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह लगातार चर्चाओं में छाए हुए हैं। कभी अपने गानों की वजह से तो कभी अपनी निजी जिंदगी की वजह से। जहां हनी सिंह अपने गानों से लोगों का दिल जीतते हुए नजर आ रहें हैं तो, वहीं असल जिंदगी में उनका दिल टूट गया है।
हनी सिंह ने पत्नी को कुछ समय पहले दिया तलाक
रैपर हनी सिंह ने कुछ दिनों पहले ही अपनी पत्नी शालिनी तलवार को तलाक दे दिया था। उसके बाद हनी सिंह खुलेआम टीना थडानी को डेट कर रहे थे, लेकिन अब इनके ब्रेकअप की खबर सामने आ रही है। इन्ही चर्चाओं के बीच दोनों ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। इतना ही नहीं उन्होंने सोशल मीडिया पर साथ में शेयर की गई तस्वीरों को भी डिलीट कर दिया। टीना थडानी और हनी सिंह के ब्रेकअप की वजह अभी सामने नहीं आई है।
एक साल से कर रहें थे डेट
बता दें कि हनी सिंह ने पिछले साल अप्रैल में टीना को डेट करना शुरू किया था। वे लगातार सोशल साइटस पर एक दूसरे के साथ रोमांटिक फोटो शेयर करते दिखाईं देते थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों असल जिंदगी में काफी अलग हैं। उनकी आपस में नहीं बनती थी। इसलिए उन्होंने समझदारी से अलग होने का फैसला किया।
कौन हैं टीना थडानी?
टीना थडानी एक अभिनेत्री और मॉडल हैं। टीना ने हनी सिंह के साथ ‘पेरिस का ट्रिप’ एल्बम में काम किया है। इस एल्बम में इनकी केमिस्ट्री देखने लायक थी। जानकारी के अनुसार गाना रिलीज होने के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था।




