back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 3, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Anant-Radhika Pre Wedding: अनंत और राधिका की प्री वेडिंग में तड़का लगाएंगी हॉलीवुड सिंगर रेहाना, फीस 66 करोड़ तक

Anant-Radhika Pre Wedding Function: एशिया के सबसे रईस इंसान एवं रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार। एशिया के सबसे रईस इंसान एवं रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी जुलाई में वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट संग होगी। शादी से पहले दोनों की प्री-वेडिंग हो रही है। यह एक मार्च यानी आज से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में होगा। अनंत और राधिका के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में शिरकत करने देश-विदेश से कई बड़ी हस्तियां जामनगर पहुंची हैं। इनमें अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण समेत तमाम सितारे शामिल हैं।

रिहाना दुनिया के हाईएस्ट पेड म्यूजिकल आर्टिस्ट में से एक

वहीं, हॉलीवुड सिंगर रिहाना भी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में परफॉर्म करने को पहुंची हैं। रिहाना के अलावा इस फंक्शन में अरिजीत सिंह, प्रीतम, बी प्राक, दिलजीत दोसांझ, हरिहरन और अजय-अतुल की परफॉर्मेंस दिखेगी। बता दें लिस्ट में टॉप पर इंटनेशनल पॉप स्टार रिहाना हैं, जो दुनिया में हाईएस्ट पेड म्यूजिकल आर्टिस्ट में से एक हैं। रोबिन रिहाना फेंटी को जामनगर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हैं। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

12 करोड़ रुपए सबसे कम फीस

रिहाना जामनगर में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की प्री-वेडिंग पार्टी में परफॉर्म करने के लिए भारी रकम ले रही हैं। वैसे, एग्जेस अमाउंट सीक्रेट है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिहाना एक इवेंट के लिए 12 करोड़ रुपए ($1.5 मिलियन) से 66 करोड़ रुपए ($12 मिलियन) के बीच फीस वसूलती हैं।

रिहाना के रिहर्सल के वीडियो वायरल

रिहाना के परफॉर्म करने से पहले रिहर्सल के कईं वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दरअसल, रिहाना अपनी टीम और अपने स्टेज प्रॉप्स के साथ पहुंची हैं। वेन्यू के दो वीडियो ऑनलाइन लीक हुए हैं। इनमें देख सकते हैं कि रेहाना की परफॉर्मेंस के लिए बड़ा स्टेज बनाया गया है।

रिहाना इन सॉन्ग्स पर कर सकती हैं परफॉर्म

रेहाना अपने हिट सॉन्ग डायमंड्स पर परफॉर्म करेंगीं। ऑनलाइन वायरल हो रहे वीडियो में सिंगर को दूर से अपनी वोकल रेंज को बढ़ाते हुए और ट्रैक के कोरस को गाते हुए सुना जा सकता है। एक और लीक वीडियो से कंफर्म होता है कि सिंगर ‘ऑल ऑफ द लाइट्स’ भी प्रेजेंट करेंगी।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

कुछ देशों में होली पर रंग खेलने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, जानिए कौन से हैं वो देश?

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में होली सिर्फ एक त्योहार...

Chandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्र ग्रहण और होली का संयोग, जानें सूतक में किन कार्यों से रहें दूर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फाल्गुन पूर्णिमा पर जहां एक ओर...

Vastu Tips: घर में शांति बनाए रखने के लिए ये वास्तु उपाय, बनने लगेंगे सारे काम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। जीवन में सुख समृद्धि अथवा...

Holi Special: गुझिया तलते वक्त क्यों फटती है? जानें आसान समाधान, इस खास रेसिपी को अपनाएं

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। होली के त्योहार पर गुझिया सबसे...

CIBIL में फंसा लोन स्टेटस, अपनाएं ये स्मार्ट स्टेप्स और बचाएं अपना क्रेडिट स्कोर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आपने अपना लोन पूरी तरह...