नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क । टीवी और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान इन दिनों ब्रेस्ट कैंसर के दर्द से गुजर रही हैंजिसमें वे आए दिन अपने कैंसर के इलाज से लेकर अपने जीवन से जुड़े कई जर्नी के बारे में शेयर करते नजर आती है अभी हाल ही में, कोरिया से घूमकर आने के बाद अपने मन को शांति देने श्री-श्री रविशंकर के आश्रम पहुंची है। यहां वे अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग सेशन में भाग लेकर आराम पाने की कोशिश में पहुंची थी। जहां वे गुरु श्री-श्री रविशंकर के परिवार के साथ उन्हें अभिनेता विक्रांत मेस्सी और उनका परिवार भी मिला। जिसके बाद उन्होनें विक्रांत मैसी और इस एक्ट्रेस की मां संग पोज देते हुए पिक्चर शेयर की है। आइए जानते है हीना के इस लेटेस्ट जर्नी के बारे में।
टीवी और बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान वर्तमान में स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर का इलाज करवा रही है जिसमें वे अपने इलाज के साथ मेडीटेशन का सहारा भी ले रही है इस बीच वे बैंगलूरु में अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ आर्ट ऑफ लिविंग सेशन में भाग लेने पहुंची थी। यहा उन्हें कई लोग ऐसे मिले जिन्हें वे पहले से ही जानती है। जिसमें विक्रांत मैसी और उनकी फैमिली से मुलाकात कर उनके साथ तस्वीरें कैप्चर कर उसे शेयर किया है। साथ ही प्रियंका चोपड़ा की माँ मधु चोपड़ा भी आश्रम में अपना वीकेंड बिताने पहुंची थी जिसके बाद हीना ने इनसे भी मुलाकात कर फोटो साथ में ली।
इन सभी के साथ पोस्ट शेयर करते हुए हिना खान ने बताया, मेरी प्यारी नीतू और भैया हमारे बारे में सोचने और हमें वहाँ बुलाने के साथ हमारी देखभाल करने के लिए आपका तहे दिल से धन्यवाद। इस यात्रा को हमेशा के लिए यादगार बनाने आप सभी का धन्यवाद। हम सभी के वहां मौजूद होने के अलग-अलग उद्देश्य थे। लेकिेन एक बार जब हम एक साथ आए तो एक परिवार जैसे लग रहा था। जहां हमने एक साथ ध्यान करना सीखा और साथ ही अपने अंदर की शक्ति को कैसे एक्टिव किया जाएं ये सीखा। इस मेडिटेशन सेंटर में हमने अपने सभी पुरानी गलतियों व बुरी यादों को तोड़ा और एक-दूसरे के साथ दोस्त बन वहां का आनंद लिया। वर्तमान में @artofliving ने हम सभी को आत्म खोज, वर्तमान में जीना और बहुत कुछ सिखाया है।






