नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या फिर चर्चा में हैं। करवा चौथ के दिन उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर मॉडल माहिका शर्मा के साथ देखा गया, जिससे उनकी निजी जिंदगी को लेकर फैंस और मीडिया में हलचल मच गई।
इसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने मजेदार रिएक्शन देना शुरू कर दिया। किसी ने लिखा, “भाई, चेंज कर ले, अभी भी टाइम है,” तो किसी ने कहा, “बंदा तो बिंदास है।” हार्दिक और माहिका की यह झलक सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
नताशा से तलाक के बाद अफवाह तेज
हार्दिक पंड्या की पर्सनल लाइफ पिछले कुछ महीनों से सुर्खियों में रही है। साल 2024 में उन्होंने अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक से तलाक की घोषणा की थी। दोनों ने सोशल मीडिया पर संयुक्त बयान जारी कर बताया था कि, वे आपसी सहमति से अलग हो रहे हैं, लेकिन अपने बेटे अगस्त्य की परवरिश मिलकर कर रहे हैं।
नताशा से अलग होने के बाद हार्दिक पंड्या का नाम पहले मॉडल जैस्मीन वालिया से जुड़ा था। उस समय कहा गया कि दोनों डेट कर रहे हैं, लेकिन अब खबर है कि, उनका रिश्ता टूट चुका है। इसके बाद हार्दिक का नाम मॉडल माहिका शर्मा के साथ जोड़ा जा रहा है।
एयरपोर्ट पर एक साथ दिखें हार्दिक-माहिका
दरअसल, 10 अक्टूबर की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा को साथ देखा गया। दोनों ने मीडिया के सामने कोई बयान नहीं दिया, लेकिन कैमरे के सामने आते ही हार्दिक ने माहिका को आगे बढ़ाया और खुद पैपराजी से दूरी बनाए रखी। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जैसे ही फैंस ने हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा को साथ देखा, इंटरनेट पर अफवाहों का दौर शुरू हो गया। Reddit पर एक थ्रेड में दावा किया गया कि दोनों अब रिलेशनशिप में हैं। इसके अलावा, दोनों का इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करना इन कयासों को और तेज कर रहा है।
कौन हैं हार्दिक पंड्या की रुमर्ड गर्लफ्रेंड?
माहिका शर्मा मॉडलिंग और एक्टिंग की दुनिया का जाना-पहचाना नाम हैं। उन्होंने इकॉनॉमिक्स और फाइनेंस में डिग्री हासिल की है और कई बड़े ब्रांड्स जैसे तनिष्क, वीवो, यूनिक्लो के लिए काम किया है। इसके अलावा, वह डिजाइनर्स मनीष मल्होत्रा, अनीता डोंगरे और तरुण तहिलियानी के लिए रैंप वॉक भी कर चुकी हैं।
हालांकि हार्दिक पंड्या और माहिका शर्मा ने अपने रिश्ते को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन करवा चौथ जैसे मौके पर दोनों का साथ नजर आना फैंस के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था।




