नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड स्टार संजय दत्त आज 66 साल के हो गए है, जहां उनके चाहनेवालों व की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ मिल रही हैं। लेकिन इन सब के बीच जो सबसे ज्यादा मार्मिक बधाई मिली है वो है उनकी पत्नी मान्यता दत्त की ओर से आई जिन्होंने इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक जन्मदिन पोस्ट साझा की है। जिसमें उन्होंने अपने पति को अपना सैयारा अपना मार्गदर्शक सितारा बताया है।
मान्यता का पोस्ट
संजय दत्त के 66वें जन्मदिन पर उनकी पत्नी मान्यता ने इंस्टाग्राम पर एक भावपूर्ण पोस्ट साझा किया जिसमें उन्होंने अपने रिश्ते का जश्न मनाया है इस पोस्ट में, मान्यता ने संजय को एक सुरक्षात्मक पिता,सबसे अच्छे दोस्त, और एक साहसी पति के रुप में बताया है जिसमें आगे लिखा, आप मेरी चट्टान हैं, मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे जीवन का प्यार हैं… मैं हर मुस्कान, हर हंसी और हमारे साथ बिताए हर पल के लिए बहुत आभारी हूँ। हमारे जीवन में आप के लिए ईश्वर का ढेरों आभार प्रकट करती हूं। हम आपसे हमेशा प्यार करते हैं ईश्वर आपको सर्वोत्तम आशीर्वाद प्रदान करें। और इसी के साथ फैमिली पलों के एक मोंटाज वीडियो शेयर की है।
पारिवारिक रात्रिभोज के बाद एक केक काटने का समारोह
इस वीडियो में दत्त परिवार की छुट्टियों की तस्वीरें, कपल्स की कैंडिड तस्वीरें, उनके बच्चों शाहरान और इकरा के साथ दिल को छू लेने वाले पल शामिल है। ट्रेंडिंग रोमांटिक फिल्म सैयारा की ओर इशारा करते हुए, मान्यता ने फिल्म के टाइटल ट्रैक को बैकग्राउंड स्कोर के तौर पर इस्तेमाल किया है। और संजय को अपना “सैयारा” कहा है। इसमें पारिवारिक रात्रिभोज के बाद एक केक काटने का समारोह शामिल भी किया है। बता दे, संजय दत्त की मान्यता से 2000 के दशक की शुरुआत में मुलाकात एक साझा दोस्त के ज़रिए हुई थी। जहां समय के साथ उनका रिश्ता और मज़बूत होता गया और फ़रवरी 2008 में गोवा में एक निजी शादी के बंधन में बंध गए थें। 21 अक्टूबर 2010 को इस जोड़े ने जुड़वाँ बच्चों शाहरान और इकरा का स्वागत किया ।
वर्कफ्रंट
फिलहाल, संजय दत्त आखिरी बार भूतनी और हाउसफुल 5 में नज़र आए थे, जो दोनों इस साल की शुरुआत में रिलीज़ हुई थीं। इसके बाद उनकी अगली तेलुगु एक्शन फिल्म अखंड 2 हैजिसमें बालकृष्ण मुख्य भूमिका में नजर आऐगें। ये 25 सितंबर को रिलीज़ होने वाली है। वही फैंस आदित्य धर की जासूसी-एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर का भी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है। 5 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली धुरंधर, बॉक्स ऑफिस पर प्रभास और संजय अभिनीत एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म द राजा साहब से मुकाबला करेगी। इसके अतिरिक्त, दत्त कन्नड़ एक्शन ड्रामा केडी-द डेविल में दिखाई देंगे, जो 2026 में रिलीज़ होने वाली है।
सेलेब्स और फैंस के कमेंट्स
मान्यता के इस पोस्ट के बाद कई सेलेब्स ने भी संजय दत्त को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। शिल्पा शिरोडकर ने लिखा, ”मेरे प्यारे और सबसे प्यारे संजू को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, तरुण दत्ता ने लिखा, ‘हैप्पी बर्थडे पाजी, भोले बाबा आपको हमेशा खुश रखें। सेलेब्स के अलावा कई फैंस ने भी संजय को जन्मदिन की बधाई दी है। एक फैन ने लिखा, जन्मदिन मुबारक हो बाबा, बहुत सारा प्यार और खुशियां। एक और फैन ने लिखा, ‘जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं संजू बाबा ईश्वर आपको सदैव उत्तम एवं स्वस्थ जीवन प्रदान करें’।






