back to top
22.1 C
New Delhi
Tuesday, March 17, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ground Zero: श्रीनगर में ‘ग्राउंड जीरो’ की स्‍क्रीनिंग में शामिल हुए बीएसएफ जवान

ये फिल्म BSF के मिशन और गाजी बाबा के एनकाउंटर पर केंद्रित है। जिसमें अभिनेता इमरान हाशमी आर्मी ऑफिसर बने हैं। यह फ‍िल्‍म 25 अप्रैल को रिलीज हो रही है।

नई दिल्‍ली/रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ की ऐतिहासिक स्‍क्रीनिंग श्रीनगर में की गई, ऐसा 38 वर्षों में पहली बार हुआ है जब किसी फिल्म का कश्मीर में प्रीमियर रखा गया। इस मौके पर फिल्म की टीम, इमरान हाशमी और बीएसएफ के जवान भी शामिल हुए। जवानों के शामिल होने से यह प्रीमियर खास बन गया। बात दें कि ये फिल्म BSF के मिशन और गाजी बाबा के एनकाउंटर पर केंद्रित है। जिसमें अभिनेता इमरान हाशमी आर्मी ऑफिसर बने हैं। यह फ‍िल्‍म 25 अप्रैल को रिलीज हो रही है। 

श्रीनगर में रखा गया खास प्रीमियर

फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ का एक स्पेशल प्रीमियर श्रीनगर (कश्मीर) में रखा गया। लगभग 38 साल बाद किसी फिल्म का प्रीमियर कश्मीर में हुआ है। अभिनेता इमरान ने प्रीमि‍यर के दौरान कहा कि ज्यादा से ज्यादा फिल्म मेकर्स को अपनी फिल्मों का प्रीमियर कश्मीर में करना चाहिए। प्रीमियर में रेड कार्पेट पर बीएसएफ (BSF) जवानों के साथ फिल्म की पूरी टीम जिसमें इमरान हाशमी, साई ताम्हंकर, निर्देशक तेजस प्रभा विजय देवस्कर, निर्माता रितेश सिधवानी अपनी पत्नी डॉली सिधवानी के साथ, फरहान अख्तर अपनी पत्नी शिबानी दांडेकर व को-प्रोड्यूसर अरहान बगाती शामिल हुए। फिल्म का यह खास प्रीमियर बीएसएफ के जवानों के लिए रखा गया था। 

फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ की कहानी

फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ की कहानी उस दौर की है जब कश्मीर में आतंकवाद अपने चरम पर था। ऐसे में बीएसएफ ने कमान संभाली और देश की रक्षा की। फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ में इमरान हाशमी बीएसएफ ऑफिसर कमांडेंट नरेंद्र नाथ धर दुबे का रोल निभा रहे हैं। इमरान की यह पहली फिल्म होगी, जिसमें वह आर्मी अफसर का किरदार निभाएंगे। वहीं एक्‍ट्रेस साई ताम्हंकर ने इमरान के किरदार की पत्नी का रोल निभाया है। इस फिल्म के निर्देशक तेजस प्रभा विजय देवस्कर हैं। यह फिल्म 25 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। 

इमरान बोले कश्मीर में बहुत टैलेंट है 

इमरान हाशमी ने इस मौके पर कहा कि श्रीनगर आकर बहुत खुश हूं, यहां का मौसम बेहद पसंद है। हमारी फिल्म का प्रीमियर श्रीनगर में होना एक बड़ा मौका रहा। यहां के लोग काफी टैलेंटेड और मिलनसार हैं। उनके टैलेंट को बाहर लाने के लिए एक मीडियम की जरूरत है। फिल्म में यहां के स्थानीय लोगों को अभिनय का मौका दिया गया है। उनका बहुत ज्यादा योगदान है।

Advertisementspot_img

Also Read:

शाहिद कपूर की रोमांटिक धमाकेदार एंट्री, ‘O Romeo’ टीजर में दिखा खतरनाक अंदाज

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अभिनेता शाहिद कपूर ने अपनी आगामी फिल्म ‘O’ Romeo’ का पहला टीज़र शनिवार को जारी किया, जिसमें उनके किरदार की खतरनाक...
spot_img

Latest Stories

27 मार्च को JDU राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव, जानिए किसके नाम पर लग सकती है मुहर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने राष्ट्रीय...

Oscar 2026 में धर्मेंद्र को भुला देने पर हेमा मालिनी का फूटा गुस्सा, रॉब मिल्स ने दी सफाई

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में जहां...

Stock Market Today: शुरुआती बढ़त के बाद फिसला शेयर बाजार, Sensex 120 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज भारतीय शेयर बाजार की...

गर्मी में बाहर निकलते ही जलने लगती है त्वचा, तो करें ये उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मी में महिलाओं को अक्सर...