back to top
21.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Elvish Yadav: एल्विश यादव पर जहरीले सापों का जहर निकलने के मामले में FIR दर्ज

नॉएडा पुलिस की रेड में 5 कोबरा सांप समेत जहर बरामद , एल्विस यादव का भी नाम आया सामने मुश्किलों में घिरे फेमस यूट्यूबर और बिगबॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विस यादव पुलिस ने किया दर्ज FIR

रफ़्तार डेस्क,नई दिल्ली। एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा में पुलिस ने केस दर्ज किया है। एल्विश और उनके साथियों पर नोएडा में रेव पार्टी कराने का आरोप लगा है। इनमें प्रतिबंधित सांपों के जहर के इस्तेमाल और विदेशी लड़कियों को बुलाए जाने की बात कही गई है। एक स्टिंग ऑपरेशन के बाद 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ भी केस दर्ज किया है। एल्विस यादव एक यूट्यूबर है और इनकी काफी अच्छी फैंस फोल्लोविंग है, वहीं ये बिगबॉस ओटीटी के विजेता भी बने थे।

नॉएडा सेक्टर  49  में  पुलिस की छापेमारी  के बाद आया एल्विस का नाम

नोएडा पुलिस ने सेक्टर 49 में रेड डालकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को यहां से 5 कोबरा बरामद हुए हैं साथ ही सांप का जहर भी मिला है। जब पुलिस ने गिरफ्तार लोगों से पूछताछ की इसमें और कौन शामिल है, तब उन्होंने एल्विस का नाम बताया जिसपर पुलिस ने कार्यवाई की, FIR की सामने आई कॉपी के अनुसार, एल्विश यादव का नाम भी आरोपियों में दर्ज है। ये FIR पीपल फॉर एनिमल में एनिमल वेलफेयर ऑफिसर के पद पर कार्यरत गौरव गुप्ता ने दर्ज कराई है। गौरव गुप्ता को नोएडा में इस तरह की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। ये भी पता चला था कि, यूट्यूबर एल्विश यादव नोएडा-एनसीआर के फार्म हाउसों में कुछ लोगों के साथ मिलकर स्नेक वेनम व जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट कराते हैं ।इसके साथ ही गैर कानूनी रूप से रेव पार्टियों को आयोजित कराने की भी जानकारी मिली थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

एल्विश यादव और जिया शंकर की सगाई वाली वायरल पोस्ट का सच आया सामने, जानिए क्या है मामला

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । यूट्यूबर और बिग बॉस OTT 2 के विजेता एल्विश यादव की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा...
spot_img

Latest Stories