back to top
26.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

फिल्म ”द केरल स्टोरी” के समर्थन में उतरी कंगना रनौत

कंगना रनौत ने फिल्म ''द केरल स्टोरी'' को लेकर कहा कि फिल्म किसी धार्मिक समुदाय को टारगेट नहीं कर रही है बल्कि एक आतंकी संगठन को टारगेट कर रही है।

नई दिल्ली, एजेंसी। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी बातों को मजबूती के साथ पेश करती हैं। उन्होंने फिल्म ”द केरल स्टोरी” का समर्थन किया है। कंगना ने फिल्म के खिलाफ बोलने वालों की आलोचना की है। सुदीप्तो सेन की फिल्म का समर्थन करते हुए कंगना ने कहा कि हाई कोर्ट, गृह मंत्रालय और पूरी दुनिया आईएसआईएस को आतंकवादी कह रही है। ऐसे में अगर आपको फिल्म से दिक्कत है तो आप खुद आतंकवादी हैं.

”द केरल स्टोरी” का किया समर्थन
एक मीडिया कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचीं कंगना रनौत ने फिल्म ”द केरल स्टोरी” को लेकर कहा कि फिल्म किसी धार्मिक समुदाय को टारगेट नहीं कर रही है बल्कि एक आतंकी संगठन को टारगेट कर रही है। कंगना ने कहा, ”मैंने फिल्म देखी नहीं है लेकिन फिल्म को बैन करने की पूरी कोशिश की गई। जब हाई कोर्ट ने कहा कि फिल्म पर बैन नहीं लगाया जा सकता है। मुझे लगता है कि यह फिल्म कह रही है कि आईएसआईएस गलत है और कोई नहीं, है ना? अगर हाई कोर्ट ऐसा कहता है तो ठीक है। आईएसआईएस एक आतंकी संगठन है। ऐसा सिर्फ मैं ही नहीं पूरी दुनिया कह रही है।

विरोध करने वालों पर साधा निशाना

”द केरल स्टोरी” का विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए कंगना ने कहा- ”अगर आपको लगता है कि यह आतंकी संगठन नहीं है तो साफ है कि आप भी आतंकवादी हैं। अगर आपको लगता है कि कोई आतंकवादी संगठन आतंकवादी नहीं है, तो आप फिल्म से बड़ी समस्या हैं। उन्होंने दृढ़ राय व्यक्त की कि आपको पहले यह सोचना चाहिए कि आप जीवन में कहां खड़े हैं।”
हालांकि इसके बाद कंगना ने यह भी कहा कि मैंने कुछ अलग नहीं कहा, यह सीधा-सादा गणित था। कंगना रनौत किसी भी मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटती हैं। फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर काफी बज बना हुआ है। यह फिल्म 5 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

शाश्वत नाम का मतलब- Shashwat Name Meaning

शाश्वत नाम का मतलब – Shashwat Name Meaning: Infinite/अनंत Origin...

कब रखा जाएगा शीतला सप्तमी का व्रत? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। शीतला सप्तमी का व्रत हिंदू...

FD Scheme: एफडी कराने की सोच रहे हैं तो पत्नी के नाम से कराएं, हो जाएंगे मालामाल

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। जैसे जैसे निवेश के नए नए...

T20 WC Final: भारत की जीत से बौखलाए शोएब अख्तर, BCCI पर लगा दिए गंभीर आरोप

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। 8 मार्च की रात जब भारत...

पश्चिम बंगाल चुनाव महज 3 चरणों में कराने की मांग, BJP ने चुनाव आयोग से की अपील

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा...

‘धुरंधर 2’ ने रिलीज से पहले ही कर लिया काफी कलेक्शन, जानिए पूरी जानकारी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर'...

Travel Tips: Manali और Kasol में कौन है बेस्ट, ट्रिप से पहले पढ़ें जरूरी टिप्स

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। अगर आप इस वीकेंड घूमने के...