नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड में अपने दमदार फिल्मों से अपनी पहचान बनाने वाली फातिमा सना, जो आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। बात करें इनके फिल्मों में आने को लेकर तो इन्होनें यहा तक पहुचने के लिए काफी संघर्ष किया। फातिमा सना शेख का बचपन से ही फिल्मों से नाता जुड़ चुका था लेकिन संघर्ष उन्हें तब करना पड़ा जब इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने फातिमा सना को अनेको बार असफलता का सामना भी करना पड़ा, यहां तक कि असफलता से हार मान चुकी एक्ट्रेस ने तो बॉलीवुड को छोड़ने का भी मन बना लिया था। लेकिन फिर एक टर्निंग पॉइन्ट ऐसा आया कि इनकी लाइफ ही चेंन्ज हो गई।
फातिमा से जुड़े दिलचस्प किस्से
अपने अभिनय से सबका दिल जीतनेवाली दंगल गर्ल साल 2016 आई इस फिल्म ‘दंगल’ से फातिमा को मिली पहचान। जिसके लिए वे इतने सालों से प्रयास कर रही थीं। वो प्रयास यहां आकर पूरा हुआ। इस फिल्म के बाद तो फातिमा रातोंरात स्टार बन गई, लेकिन फातिमा की जिंदगी में ऐसे कई दिलचस्प किस्से हैं, जिनको जान दंग रह जाऐगें आप।
अपनी एक्टिंग से दर्शकों का मन मोह लिया
फातिमा सना शेख को फिल्म ‘चाची 420’ में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर काम करने का मौका मिला। और उस समय भी फातिमा ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों का मन मोह लिया था। यहीं से उन्होंने ठान ली थी कि बड़े होकर वह एक्टर बनेंगी और एक्टिंग में ही नाम कमाएंगी।
फिल्म ‘दंगल’ से बॉलीवुड में दमदार कमबैक किया
‘दंगल’ से दर्शकों का मन मोहनेवाली फातिमा ने बचपन से ही सपना देखं लिया था कि वे बड़े होकर एक्ट्रेस ही बनेगी। इसके बाद उन्होंने ‘वन टू का फोर’ में भी अभिनय किया, हालांकि इस फिल्म के 15 साल बाद के लिए फातिमा सना शेख अभिनय की दुनिया से दूर चली गईं। 15 साल बाद साल 2012 में उन्होंने ‘बिट्टू बॉस’,’ टेबल नंबर-21′ जैसी फिल्मों के साथ बॉलीवुड में वापसी की, लेकिन लगातार असफल होती फिल्मों से फातिमा सना शेख के सपने टूटते चले गए और एक दिन उनके मन ने भी ये फैसला कर लिया कि वो इंडस्ट्री छोड़ देंगीं, उन्हें फोटोग्राफी में दिलचस्पी थी तो सोचा फोटोग्राफर ही बना जाए। फातिमा ने एक्टिंग को तो छोड़ दिया, लेकिन एक्टिंग ने उन्हें नहीं छोड़ा। फातिमा ने फिल्म ‘दंगल’ से बॉलीवुड में दमदार कमबैक किया।
फातिमा सना शेख की अपकमिंग फिल्म
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फातिमा सना शेख और आर. माधवन अभिनीत फिल्म का अस्थायी नाम ‘आप जैसा कोई’ है यह फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही है। वहीं विवेक सोनी इस फ़िल्म का निर्देशन कर रहे हैं।




