back to top
27.1 C
New Delhi
Wednesday, March 11, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

इस छोटी बच्ची के लिए फरदीन खान ने छोड़ दी थी स्मोकिंग, सालों बाद ऐसी दिखती है एंजल

फरदीन खान ने 14 साल बाद स्क्रीन पर वापसी की है। उनकी वापसी के साथ ही उनसे जुड़े इंटरेस्टिंग किस्से सामने आ रहे हैं।

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ रिलीज़ हो चुकी है। संजय लीला भंसाली की इस सीरीज़ के साथ फरदीन खान ने 14 साल बाद स्क्रीन पर वापसी की है। फरदीन इस सीरीज़ में एक दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। उनकी वापसी के साथ ही उनकी ज़िंदगी से जुड़े किस्से भी खूब वायरल हो रहे हैं। इन्हीं में से एक है उनके सिगरेट छोड़ने का किस्सा।

फरदीन खान ने क्यों छोड़ी स्मोकिंग

तब फरदीन खान ‘हे बेबी’ की शूटिंग कर रहे थे। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, विद्या बालन, अनुपम खेर और बमन ईरानी जैसे ऐक्टर्स भी थे। फिल्म की कहानी एक बच्ची ‘एंजल’ के इर्द-गिर्द घूमती है। ये किरदार जुआना सांघवी ने निभाया था। फिल्म में एंजल को इन तीनों एक्टर्स के घर के बाहर विद्या बालन छोड़कर चली जाती है। इसके बाद फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है कि कैसे एंजल की वजह से अक्षय, रितेश और फरदीन के किरदार बदलते हैं और अच्छे इंसान बनते हैं। और कैसे वो औरतों की इज्जत करना सीख जाते हैं।

शूटिंग के समय वो केवल दो साल की थीं। फिल्म में जुआना के सभी तीनों लीड एक्टर्स के साथ बहुत सारे सीन्स थे, लेकिन जुआना फरदीन के पास ही नहीं आती थी। तब फरदीन खान स्मोक किया करते थे। स्मोक करने वाले शख्स के आसपास से एक अलग किस्म की महक आती है। उस दौरान किसी ने फरदीन को बताया कि छोटे बच्चों को स्मोक की स्मेल अच्छी नहीं लगती है, शायद इसीलिए जुआना उनके पास नहीं आती। इसके बाद फरदीन ने स्मोकिंग छोड़ दी और तब सिगरेट छूटी तो फिर उन्होंने उसे दोबारा कभी हाथ नहीं लगाया।

अब क्या करती हैं जुआना

फिल्म की क्यूट एंजल जुआना सांघवी वैसे तो अब पब्लिक लाइफ से दूर हैं। लेकिन बीच-बीच में उनकी तस्वीरें सामने आती रहती हैं। कुछ समय पहले जुआना की एक पार्टी की फोटोज़ सामने आई थीं। इस पार्टी में वो अपने दोस्तों के साथ शामिल हुई थीं।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

गोविंदा नहीं होंगे फिल्म ‘भागम भाग 2’ का हिस्सा, परेश रावल ने खुद किया कन्फर्म

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड की सुपरहिट कॉमेडी ‘भागम भाग’ के सीक्वल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लंबे समय से चल रही अटकलों पर अब...
spot_img

Latest Stories

आज OTT पर लगेगा क्राइम पॉलीटिकल फिल्मों का ड्रामा, जानिए रिलीज होगी कौन सी फिल्म और सीरीज?

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर महीने...

Share Market: शेयर बाजार के लड़खड़ाए कदम, 435 अंक गिरा Sensex; Nifty भी 110 अंक नीचे

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को...

दिल्ली-NCR में अचानक क्यों छाई धुंध? तेज गर्मी के बीच बदला मौसम का मिजाज, जानिए वजह

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। Delhi और आसपास के एनसीआर इलाकों...

बोल्ड सीन करके मिली पहचान, फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहा इस एक्ट्रेस का नाम

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म जगत में बोल्डनेस और...

क्या आप भी फटे होंठ से हो गई हैं परेशान? तो घर बैठे घर बैठे ही करें इसका उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। आज के समय में प्रदूषण,...

Vastu Tips: घर में नहीं रूक रहा धन, हरी इलायची से करें खास उपाय

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...