back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 15, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Fardeen Khan: आखिर क्यों शादी के 18 साल बाद पत्नी नताशा से फरदीन ले रहें तलाक, जानें क्या हैं वजह

बॉलीवुड में ब्रेकअप की खबरें लगातार आती रहती हैं। कई फेमस जोड़िया है जो कई सालों के रिश्ते के बाद अलग हो गई है। इनके तलाक ने सबको हैरान कर के रख दिया था। फरदीन खान अपनी पत्नी से तलाक लेने जा रहे हैं।

नई दिल्ली, हिन्दुस्थान समाचार। बॉलीवुड में लिंकअप और ब्रेकअप लगातार होते रहते हैं। कई जोड़े जो कई सालों से शादीशुदा हैं, पिछले कुछ सालों में अलग हो गए हैं। रितिक रोशन-सुजैन खान, मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान, फरहान अख्तर-अधुना, अर्जुन रामपाल जैसी मशहूर जोड़ियों ने तलाक ले लिया है। इसके बाद अब एक और जोड़ा अलग होने के कगार पर है। बॉलीवुड अभिनेता फरदीन खान और उनकी पत्नी नताशा माधवानी के इस फैसले से फैंस को भी झटका लगा है।

Fardeen Khan fardeen_khan_divorced.jpg

फरदीन ने पत्नी नताशा से तलाक लेने का किया फैसला

मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फरदीन खान और नताशा माधवानी ने अपनी 18 साल पुरानी दुनिया से आज़ाद होने का फैसला कर लिया है। दोनों अलग होना चाहते हैं। साथ ही वे पिछले कुछ महीनों से अलग रह रहे हैं। फरदीन खान अपनी मां के साथ मुंबई में रहते हैं, जबकि नताशा लंदन में रहती हैं। अब आखिरकार उन्होंने तलाक लेने का फैसला कर लिया है, लेकिन उनके इस फैसले के पीछे की सही वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

Fardeen Khan fardeenkhan3_1646813604.jpg

फरदीन ने 2005 में नताशा माधवानी से की थी शादी

फरदीन खान एक समय बॉलीवुड में चॉकलेटी हीरो के तौर पर मशहूर थे। फैंस उनके लुक्स पर फिदा हो गए थे। कुछ सुपरहिट फिल्में करने के बाद फरदीन नशे की लत लग गयी और नतीजा यह हुआ कि उनका वजन बढ़ गया और वह अनफिट दिखने लगे। इसके चलते फिल्मों के ऑफर आने बंद हो गए। फरदीन ने 2005 में नताशा माधवानी से शादी की। ये शादी बेहद भव्य तरीके से हुई थी। नताशा मशहूर अभिनेत्री मुमताज की बेटी हैं। उनकी शादी में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुई थीं। दोनों का एक बेटा और एक बेटी है। अब शादी के 18 साल बाद ऐसी अफवाहें हैं कि ये कपल एक-दूसरे से अलग हो रहा है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

फरवरी 2026 में सिनेमा का धमाका: रोमांस से लेकर एक्शन तक, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 6 बॉलीवुड फिल्में

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । फरवरी 2026 फिल्म प्रेमियों के लिए खास रहने वाला है। वैलेंटाइन वीक के चलते जहां कई रोमांटिक कहानियां...
spot_img

Latest Stories

शायना नाम का मतलब-Shayna Name Meaning

शायना नाम का मतलब – Shayna Name Meaning: Beautiful-सुंदर Origin...

दोस्तों के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने का है प्लान, तो भारत की इन जगहों पर करें विजिट

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते...

प्रियदर्शन ने किया बड़ा खुलासा, मैच से पहले उनकी कॉमेडी फिल्म देखते हैं विराट कोहली

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। प्रियदर्शन ने भारतीय सिनेमा में...