नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ एक देशभक्ति फिल्म है। इस फिल्म में इमरान हाशमी ने बीएसएफ अधिकारी का किरदार निभाया है। फिल्म का ट्रेलर को देखकर ही फैंस फिल्म के लिए काफी एक्साइटेड थे वहीं 25 अप्रैल को रिलीज हुई है फिल्म ने ओपनिंग डे पर कुछ ज्यादा कमाल नहीं दिखाया। वहीं अभी फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन रिपोर्ट भी सामने आ गया है तो चलिए जानते हैं कि अब तक इस फिल्म में कितना कलेक्शन किया है।
फिल्म ग्राउंड जीरो ने किया इतना कलेक्शन
फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ की कहानी और उसके किरदार को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा रहा था की फिल्म जबरदस्त कलेक्शन करेगी। लेकिन फिल्म जैसे ही रिलीज हुई पहले दिन इस फिल्म के कुछ अच्छे आंकड़े नहीं आए। इसके बाद मेकर्स को ये उम्मीद थी कि वीकेंड पर फिल्म अपना जादू दिखा सकती है। तो चलिए जानते हैं कि अब तक इस फिल्म में कुल कितनी कमाई कर ली है।
इमरान हाशमी की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ की करें तो Sacnilk.com के अनुसार इस फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 2.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इसी के साथ फिल्म की टोटल कमाई 5.15 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की कम कमाई को देख कर ऐसा लग रहा है की फिल्म ने वीकेंड का फायदा उठाया है लेकिन फिर भी यह काफी पीछे है। अब यह कहना मुश्किल है कि क्या फिल्म अपना बजट भी नहीं निकाल पाएगी?
फिल्म का बजट
फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ की बजट की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार इसका बजट 50 करोड़ के आसपास बताई जा रहा है। हालांकि जिस प्रकार फिल्म की कमाई जा रही है ऐसा अंदाजा लगाना मुश्किल है कि क्या फिल्म अपना बजट निकल पाएगी या नहीं। हालांकि सोशल मीडिया पर इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। फैंस फिल्म के साथ-साथ इमरान हाशमी की एक्टिंग की भी तारीफ कर रहे हैं पूरे 2 साल के बाद इमरान हाशमी की फिल्म ने सिनेमाघर में दस्तक दी है।




