back to top
26.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Emraan Hashmi की फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ का नहीं चला जादू, ओपनिंग डे पर किया इतना कलेक्शन

इमरान हाशमी की फिल्म 'ग्राउंड जीरो' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है इस फिल्म में इमरान हाशमी बीएसएफ अधिकारी के किरदार में नजर आ रहे हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। फिल्म ‘ग्राउंड जीरो‘ की कहानी और उनके किरदार को ट्रेलर में देखकर फैंस काफी एक्साइटेड थे। इस फिल्म को देखने के लिए। वहीं अब फिल्म को यानी 25 अप्रैल को सिनेमाघर में रिलीज हो गई है। और अब इसके फर्स्ट डे कलेक्शन की रिपोर्ट भी सामने आ गई है तो चलिए जानते हैं फिल्म ने पहले दिन कितना और कैसा कलेक्शन किया है।

ओपनिंग डे पर नहीं चला इमरान हाशमी का जादू 

इमरान हाशमी की अब तक कई फिल्में आई है जो की काफी हिट रही है तो कुछ फ्लॉप भी रही। कोई ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब इमरान हाशमी देशभक्ति फिल्म में नजर आ रहे। 25 अप्रैल को रिलीज हुई ‘ग्राउंड जीरो’ का कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ गया है।सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘ग्राउंड जीरो’ ने रिलीज के पहले दिन 1.20 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस फिल्म की तारीफ हो रही है लोग इमरान हाशमी के काम की भी तारीफ कर रहे हैं।

कहानी और किरदार 

आपको बता दें कि ‘ग्राउंड जीरो’ का निर्देशन तेजस प्रभा विजय देओस्कर ने किया है और इसे फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने अपने प्रोडक्शन हाउस एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस किया है. ग्राउंड जीरो वास्तविक घटनाओं पर आधारित है। इस फिल्म इमरान हाशमी ने बीएसएफ अधिकारी नरेंद्र नाथ धर दुबे की कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। जिनके द्वारा 2003 में एक ऑपरेशन चलाया गया था और इस दौरान गाजी बाबा आतंकवादी को मार गिराया गया था। 

फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ पहले दिन भले ही कमाल नहीं दिखा पाई। लेकिन मेकर्स को यह उम्मीदें हैं कि वीकेंड पर इस फिल्म के कलेक्शन पर उछाल आएगा। 2 साल के बाद इमरान हाशमी की कोई फिल्म पर्दे पर आई है। जिसे देखने के लिए उनके फैंस काफी उत्सुक भी हैं। वहीं एक्टर की अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें इमरान हाशमी ‘आवारापन 2’ में नजर आएंगे इसका टीजर भी उन्होंने अपने जन्मदिन पर रिलीज कर दिया है।

Advertisementspot_img

Also Read:

अप्रैल में बॉलीवुड का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, Akshay Kumar की ‘भूत बंगला’ समेत रिलीज़ होंगी कई फिल्में

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का इस महीने काफी जलवा देखने को मिला। कई फिल्में रिलीज हुई और काफी अच्छा कलेक्शन...
spot_img

Latest Stories

Divyanka Tripathi की गोद भराई की तस्वीरें वायरल, प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵