back to top
22.1 C
New Delhi
Sunday, March 22, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Emraan Hashmi ने रोकी फिल्म OG की शूटिंग, डेंगू होने के कारण लेना पड़ा ब्रेक

बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, उन्हें डेंगू हो गया है, जिस वजह से उन्हें अपनी आगामी फिल्म OG की शूटिंग से ब्रेक लेना पड़ा है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, उन्हें डेंगू हो गया है, जिस वजह से उन्हें अपनी आगामी फिल्म ‘OG’ की शूटिंग से ब्रेक लेना पड़ा है। इमरान हाशमी मुंबई के गोरेगांव स्थित आरे कॉलोनी में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे, जब उन्हें अचानक अस्वस्थ महसूस हुआ। डॉक्टर की जांच में डेंगू की पुष्टि होने के बाद उन्होंने फिलहाल शूटिंग रोक दी है और आराम कर रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, इमरान साउथ के मेगास्टार पवन कल्याण के साथ इस पैन इंडिया फिल्म ‘ओजी’ की शूटिंग कर रहे थे। फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्‍हें अस्‍वस्‍थ महसूस हुआ। प्रोडक्शन टीम से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि, “इमरान की तबीयत अब धीरे-धीरे बेहतर हो रही है। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार वे पूरी तरह से आराम कर रहे हैं और जल्द ही ठीक होकर शूटिंग फिर से शुरू करेंगे।” 

इमरान हाशमी ने शूटिंग से लिया ब्रेक

इमरान हाशमी इन दिनों अपनी तबीयत के चलते फिल्म की शूटिंग से ब्रेक पर हैं। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, उन्हें डॉक्टरों ने पूरे आराम की सलाह दी है। बताया जा रहा है कि इमरान एक बेहद प्रोफेशनल कलाकार हैं और अपनी तबीयत बिगड़ने की जानकारी उन्होंने तुरंत फिल्म के मेकर्स को दी। इमरान ने शूटिंग न करने पर खेद भी जताया, लेकिन मेकर्स ने पूरी संवेदनशीलता के साथ उनकी स्थिति को समझा। उन्होंने इमरान से कहा कि स्वास्थ्य सबसे पहले आता है और फिलहाल उन्हें सिर्फ अपनी सेहत पर ध्यान देना चाहिए।

कैसी है इमरान हाशमी की सेहत ?

 

रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान हाशमी फिलहाल घर पर आराम कर रहे हैं। डेंगू से ग्रस्त होने के बाद उन्हें फिलहाल पूरी तरह से रेस्ट की सलाह दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फिलहाल स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है, लेकिन संभावना है कि वह करीब एक हफ्ते तक शूटिंग से दूर रहेंगे। जैसे ही इमरान पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएंगे, वह अपनी फिल्म ‘OG’ की शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे। 

इमरान हाशमी ‘OG’ से करेंगे तेलुगु डेब्यू

इमरान हाशमी हाल ही में फिल्म ‘ग्राउंड ज़ीरो’ में नजर आए थे, जहां उनके अभिनय को सराहा गया। अब एक्टर अपने करियर के नए अध्याय की ओर बढ़ते हुए तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। वे साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण के साथ आने वाली पैन इंडिया फिल्म ‘OG’ में एक अहम भूमिका निभा रहे हैं।

दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म में इमरान विलेन के किरदार में दिखाई देंगे, जो उनके फैंस के लिए एक नया और रोमांचक अनुभव होगा। यह फिल्म 25 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और इसे लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। इसके अलावा इमरान हाशमी वह अपनी चर्चित फिल्म ‘आवारापन’ के सीक्वल ‘आवारापन 2’ में भी नजर आएंगे।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

IPL में अब कभी दिखाई नहीं देंगी ये टीमें, कभी आईपीएल में बोलती थी तूती

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। Indian Premier League (IPL) दुनिया की...

26 या 27 मार्च, किस दिन मनाई जाएगी रामनवमी, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। पौराणिक कथाओं के अनुसार, चैत्र...

बार-बार हो रहा है डैंड्रफ, तो इन बातों को न करें नजरअंदाज

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। अगर आपको बार-बार डैंड्रफ का...

Ravivar Mantra: आज रविवार के दिन इन मंत्रों का करें जाप, सूर्य भगवान हर मनोकामना करेंगे पूरी

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। रविवार के दिन सूर्य भगवान...

Astro Today 22 March 2026: कन्या राशि – आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, सट्टेबाज़ी से दूर रहना होगा

धन लाभ: आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी। शेयर बाज़ारसे अच्छा...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵