नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क । दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने आम जनता के हक में एक बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुजुर्गों और दिव्यांगों को मिलने वाली पेंशन राशि बढ़ाने का निर्णय लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में बुजुर्गों और दिव्यांगों की पेंशन में बढ़ोतरी हो सकती है। पेंशन में 500 रुपए की बढ़ोतरी को प्रस्ताव में शामिल किया गया है।
दिल्ली सरकार ने बुजुर्गों और दिव्यांगों की मासिक पेंशन में ₹500 की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। इसके लिए बकायदा समाज कल्याण विभाग ने मसौदा तैयार कर कैबिनेट को भेज दिया है, जहां से यह वित्त विभाग को भेजा जाएगा। वहां से मंजूरी के बाद इसे दोबारा कैबिनेट में लाया जाएगा। बता दें, फिलहाल दिल्ली में बुजुर्गों और दिव्यांगों को 2500 रुपये की पेंशन मिलती है।
AAP सरकार में शुरू हुई थी योजना
दिल्ली में पिछली सरकार (AAP) ने बुजुर्गों के लिए पेंशन योजना लॉन्च की थी। पूर्व सीएम आतिशी के कार्यकाल में दिल्ली सरकार ने 80 हजार बुजुर्गों के लिए नई वृद्धावस्था पेंशन शुरू की थी। उस दौरान पेंशन की घोषणा दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने किया था।
किसे और कितनी पेंशन मिलती है?
दिल्ली में बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए मासिक पेंशन दिया जाता है। अब सरकार इस योजना के तहत मिलने वाली पेंशन में बढ़ोत्तरी करने की योजना बना रही है। इसमें 60-69 साल के व्यक्ति को हर महीने दो हजार रुपए दिए जाते है। और 7 साल या इससे ज्यादा के बुजुर्ग को हर महीने ढाई हजार रुपए पेंशन के रुपये दिए जाते है।




