back to top
21.1 C
New Delhi
Thursday, March 19, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

शूटिंग के दौरान इमरान हाशमी के गर्दन पर लगी चोट, वायरल हुई तस्वीरें

इमरान हाशमी कई दिनों से लगातार अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। कुछ दिन पहले एक्टर का वीडियो भी वायरल हुआ था। वहीं अब एक्टर शूटिंग करते हुए घायल हो गए हैं।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। इमरान हाशमी इस समय अपनी नई फिल्म ‘गुडचारी 2’ के लिए हैदराबाद में शूटिंग कर रहे हैं। वहीं फिल्म के सेट पर एक हादसा हो गया है, जिसमें एक्टर घायल हो गए हैं। उनकी गर्दन पर चोट लग गई हैं। इमरान हाशमी की चोट की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इससे उनके फैंस काफी परेशान है। 

इमरान हाशमी के गर्दन पर लगी चोट

सोशल मीडिया में वायरल हो रही इमरान हाशमी की तस्वीरों में साफ पता चल रहा हैं की एक्टर को गर्दन पर चोट लगी हुई है। एक्टर के दाहिने गर्दन के नीचे एक बड़ा कट लगा है। हालांकि, घायल होने के तुरंत इमरान को उपचार के लिए भेजा गया था। चोट के साथ साथ एक और तस्वीर सामने आई इसमें एक्टर को पट्टी लगी हुई हैं। आपको बता दें कि, चोट के बाद अब तक एक्टर ने इस बारे में कोई ऑफीशियल बयान जारी नहीं किया है। 

फिल्म ‘गुडाचारी 2’ में इमरान हाशमी ऐसा हैं रोल

सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में इमरान हाशमी ने आतिश रहमान का नेगेटिव किरदार निभाकर लोगों को हैरान कर दिया था। हर समय फिल्म में हॉट सीन देने वाले इमरान हाशमी का ये नेगेटिव किरदार लोगों को काफी पसंद आया था। वहीं, अब एक्टर अदिवी शेष की ‘गुडाचारी 2’ में भी नेगेटिव रोल में दिखाई देंगे। G2 अदिवी सेश की ब्लॉकबस्टर हिट तेलुगु फिल्म ‘गुडाचारी’ का सीक्वल है. इसमें शोभिता धुलिपाला और जगपति बाबू भी लीड रोल में थे। 

फिल्म ‘गुडाचारी 2 में शामिल होने पर जताई थी खुशी 

इमरान हाशमी ने फरवरी 2024 में अनाउंसमेंट पोस्टर के साथ ‘गुडाचारी 2’ का हिस्सा बनने पर खुशी जताई थी। एक्टर ने पोस्ट शेयर कैप्शन भी लिखा, “सबसे बड़ी जासूसी फ्रैंचाइजी को एक ब्लॉकबस्टर जोड़ मिला। इसके साथ ही एक्टर ने इंटरव्यू में कहा था कि, ‘G2 में शामिल होना बहुत ही अच्छी बात हैं मेरे लिए क्योंकि इसकी स्क्रिप्ट कमाल की है और मैं इस जासूसी थ्रिलर का हिस्सा बनने के लिए बेहद खुश हूं।’

Advertisementspot_img

Also Read:

एक आंख पर पट्टी, खतरनाक अंदाज़ में एंट्री! जब अजय देवगन ने विलेन बनकर इस फिल्म में मचाया था तहलका

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन ने अपने 35 साल के करियर में न सिर्फ हीरो के रूप में बल्कि विलेन...
spot_img

Latest Stories

वृत्तिका नाम का मतलब-Vrittika Name Meaning

Vrittika Name Meaning वृत्तिका नाम का मतलब : Light...

एक दिन में कितनी कमाई करती है भारत सरकार? जानिए सालभर की कमाई का पूरा हिसाब

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। भारत दुनिया की सबसे तेजी से...

सिर्फ 2 गेंदों में हैट्रिक? यह भारतीय गेंदबाज कर चुका है हैरतअंगेज कारनामा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। IPL 2026 सीजन की शुरुआत होने...

Chaitra Navratri पर दिल्ली के इन जगहों से करें सबसे बढ़िया शॉपिंग? जानिए सारी जानकारी

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। चैत्र का महीना शुरू होने...

राजनीति में कभी फुल स्टॉप नहीं होता, खरगे के बयान पर PM मोदी ने की तारीफ

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राज्यसभा में विदाई समारोह के दौरान...

The Kerala Story 2 ने दिखाया कमाल, बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पंहुचा 50 करोड़ के पार

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 'द केरल स्टोरी' (The Kerala...