back to top
21.1 C
New Delhi
Monday, March 23, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एल्विश यादव व उर्वशी रौतेला ने गाने के टीजर से हिलाया सिस्टम, बर्थडे पर फैंस को देंगे खास तोहफा

एल्विश यादव और उर्वशी यादव के गाना ने लोगों का दिल जीत लिया है। एल्विश यादव के फैंस टीजर की खूब जमकर तारीफ कर रहे हैं। ये साॅन्ग 14 सितंबर को रिलीज होगा।

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क: ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव के फैन लगातार बढ़ रहे हैं। वे उनकी झलक देखने के लिए उत्सुक रहते हैं। उनके बेबाक अंदाज और हरयाणवी लहजा लोगों को काफी पसंद आता है। इस बीच एल्विश यादव और बाॅलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के गाने ‘हम तो दीवाने’ का टीजर रिलीज हो गया है। दोनों ने जोड़ी ने धमाल मचाना शुरु कर दिया है। वहीं टीजर रिलीज होते ही व्यूज 2.6 मिलियन तक पहुंच चुका है। वहीं ये गाना 14 सितंबर को रिलीज होने के पहले की दर्शकों को दिल जीत चुका है। दोनों के फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। बाॅलीवुड एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने भी एल्विश यादव के सान्ग के टीजर की तारीफ की।

रिएलिटी शो बिगबाॅस ओटीटी 2 में जीत हासिल करने के बाद काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं इस सक्सेस का वो खूब आनंद ले रहे हैं। वे अक्सर इस टाॅपिक से रिलेटेड पोस्ट भी सांझा करते हैं। लेकिन, वे अभी अपने आने वाले सॉन्ग ‘हम तो दीवाने’ के लिए फैंस के लिए फेवरेट बने हुए हैं। जिस में वे बाॅलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के साथ इश्क कर रहे हैं। गाना रिलीज होने के पहले ही लोगों ने इसे पसंद करना शुरू कर दिया है। फिल्म में एल्विश यादव का लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

एल्विश ने फैंस को दिया तोहफा

एल्विश ने इस टीजर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए फैंस को तोहफा दिया है। वहीं टीजर देखते ही फैंस अपकमिंग गाने रिलीज के लिए काफी उत्सुक लग रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि जन्मदिन हमारा, तोहफा आप सभी को, Systumm हिला दो, गाना आया है हमारा!’ जिसके बाद लगातार दर्शकों के लगातार कमेंट आ रहे हैं।

उर्वशी रौतेला ने एल्विश को साबित किया हीरो

इस गाने के दौरान एल्विश यादव ‘सिस्टम’ शब्द का इस्तेमाल कर रहा है। उर्वशी के अलावा उनकी केमिस्ट्री काफी शानदार लग रही है। इस गाने की बात करें तो लोगों ने बहुत सारे कमेंट कर रिएक्शन दिया है। पूजा भट्ट ने भी एल्विश को स्टार बताया है, वहीं दूसरी तरफ उर्वशी ने एल्विश यादव को मेरा हीरो लिखा है।

एल्विश के जन्मदिन पर रिलीज होगा गाना

एल्विश और उर्वशी का गाना यूट्यूबर के जन्मदिन पर रिलीज किया जाना है । 14 सितम्बर को रिलीज होने वाला है। एल्विश के डेली व्लॉग और यूट्यूब वीडियो की वजह से लाखों फाॅलोअर्स हैं। इसी वजह के चलते उन्होंने ‘बिगबाॅस ओटीटी 2’ में जीत हासिल की है। शो में उनका अंदाज और काॅमेडी भी लोगों को काफी पसंद आ गई।

अन्य खबरों के लिए लिए क्लिक करें- raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

एल्विश यादव और जिया शंकर की सगाई वाली वायरल पोस्ट का सच आया सामने, जानिए क्या है मामला

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । यूट्यूबर और बिग बॉस OTT 2 के विजेता एल्विश यादव की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा...
spot_img

Latest Stories

Gold-Petrol Today: सोना गिरा, चांदी कमजोर; जानें पेट्रोल-डीजल आज कहां महंगा और कहां सस्ता

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। देश में सोने की कीमतों...

Travel Tips: दोस्तों के साथ घूमने का बनाएं परफेक्ट प्लान, बैग पैक करें और निकल पड़ें

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। मार्च और अप्रैल का महीना...

Vastu Tips: इस प्रकार खुलेगा आपकी किस्मत का ताला, करना होगा बस ये खास उपाय

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हर व्यक्ति चाहता है कि...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵