back to top
33.1 C
New Delhi
Thursday, March 26, 2026
[test_ok] [pincode_search_ui]
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

घर पर फायरिंग की घटना के बाद Elvish Yadav का आया रिएक्शन, बोले- ‘मैं और मेरा परिवार सुरक्षित है’

फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपने घर पर हुई फायरिंग के बाद अब खुद इस पर प्रतिक्रिया दी है। एल्विश ने सोशल मीडिया पर एक स्टोरी शेयर की है।

नई दिल्‍ली / रफ्तार डेस्‍क । बीते 17 अगस्त की सुबह पॉपुलर यूट्यूबर एल्विश यादव के घर पर फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। इस घटना के बाद क्षेत्र में डर का माहौल है, हालांकि पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अब इस घटना पर खुद एल्विश यादव, जिन्हें उनके फैंस ‘राव साहब’ के नाम से भी जानते हैं, उनका पहला रिएक्शन सामने आया है। चलिए जानते हैं कि एल्विश यादव ने क्‍या कहा ?

इंस्टाग्राम पर एल्विश यादव का भावुक पोस्ट

फायरिंग की घटना के बाद यूट्यूबर एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करते हुए फैंस को भरोसा दिलाया है कि वह और उनका परिवार सुरक्षित हैं। अपनी पोस्ट में एल्विश ने लिखा, “आप सभी की प्रार्थनाओं और शुभकामनाओं के लिए मैं दिल से धन्यवाद करता हूं। मैं और मेरा परिवार पूरी तरह ठीक और स्वस्थ हैं। आप लोगों के प्यार और चिंता के लिए मैं तहे दिल से आभारी हूं। धन्यवाद।” एल्विश की इस प्रतिक्रिया के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस ने राहत की सांस ली है और कमेंट्स में उन्हें सपोर्ट और सुरक्षित रहने की दुआएं भेजी हैं।

ef5dd53823fc45b0c10f9acf0af67dad-baea6b02-8ecd-4531-b8b6-c6b0b4150dae.jpg

सुबह-सुबह एल्विश यादव के घर पर हुई फायरिंग

17 अगस्त की सुबह एल्विश यादव के घर पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब दो से तीन नकाबपोश हमलावरों ने उनके घर के बाहर कई राउंड फायरिंग की। इस घटना को लेकर एल्विश यादव के पिता ने बताया कि वह सुबह सो रहे थे, तभी उन्हें बाहर से गोली चलने की आवाजें सुनाई दीं। जब वे बाहर निकले, तो उन्होंने देखा कि दो युवक फायरिंग कर रहे हैं। बाद में उन्होंने घर का सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें साफ देखा गया कि दो लोग गोलियां चला रहे थे, जबकि एक अन्य युवक बाइक पर इलाके में चक्कर लगाता नजर आया। 

फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर ने ली, जांच में जुटी पुलिस

फायरिंग की घटना के तुरंत बाद एल्विश यादव के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस फायरिंग की जिम्मेदारी गैंगस्टर भाऊ गैंग के एक सदस्य ने ली है, जिसकी पहचान नीरज फरीदपुरिया उर्फ भाऊ रिटोलिया के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी एंगल से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

AI Courses: इन AI कोर्सेस को कर लें, करियर की चिंता से हो जाएंगे दूर, जमकर बरसेगा पैसा

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। भारत में तेजी से बढ़ती तकनीक...

Operation Sindoor पर बनेगी फिल्म, फिल्ममेकर विवेक अग्निहोत्री ने किया कंफर्म

नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर...

IPL 2026 Live Streaming: टीवी, मोबाइल और ऐप पर ऐसे देखें IPL के सभी मैच

नई दिल्ली/ रफ्तार डेस्क। आईपीएल 2026 का रोमांच शुरू...
⌵ ⌵ ⌵ ⌵ Next Story Follows ⌵ ⌵ ⌵ ⌵