back to top
31.1 C
New Delhi
Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Ekta Kapoor की फिल्म ‘लव, सेक्स और धोखा-2’ धमाल मचाने को तैयार, 19 अप्रैल को होगी रिलीज

एकता कपूर की फिल्म 'लव, सेक्स और धोखा-2' का जारी हुआ आकर्षक मोशन में नया पोस्टर इस मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया है।

नई दिल्ली, हि.स.। एकता कपूर के बालाजी मोशन पिक्चर्स की अपकमिंग फिल्म ‘लव, सेक्स और धोखा- 2’ अपने एलान के बाद से ही सुर्खियों में रही है। दर्शक इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों के उत्साह के बीच अब मेकर्स ने फिल्म की नई रिलीज डेट घोषित है। यह फिल्म 19 अप्रैल 2024 को रिलीज होगी। इसी के साथ उन्होंने एक बेहद दिलचस्प मोशन पोस्टर भी जारी किया है।

मेकर्स ने फिल्म के नए मोशन पोस्टर में फिल्म की अनोखी झलक दी है। बोल्ड, रोमांचकारी और आकर्षक मोशन पोस्टर में धड़कते हुआ एक दिल दिखाया गया है। मेकर्स ने इस मोशन पोस्टर को शेयर करते हुए फिल्म की नई रिलीज डेट का एलान किया और लिखा, “ये वैलेंटाइन डे आसान नहीं, बस इतना समझ लीजिये, लव सेक्स और धोखे का दरिया है और डूब के जाना है। फिल्म ‘लव, सेक्स और धोखा-2’ 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में।

फिल्म ‘लव, सेक्स और धोखा- 2’ रिश्तों की जटिलताओं को दिखाती है और इंटरनेट के युग में मॉडर्न लव के छिपे पहलुओं को उजागर करती है। एक दिलचस्प प्लॉट और आकर्षक प्रदर्शन के माध्यम से, फिल्म प्यार, धोखा और टेक्नोलॉजी से चलने वाली इस दुनिया के परिणामों के विषयों में गहराई से उतरने का वादा करती है।फिल्म फिल्म ‘लव, सेक्स और धोखा- 2’ बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड और कल्ट मूवीज की पेशकश है। फिल्म को एकता आर कपूर और शोभा कपूर की निर्मित है और दिवाकर बनर्जी ने निर्देशित किया है।

अन्य खबरों के लिए क्लिक करें www.raftaar.in

Advertisementspot_img

Also Read:

spot_img

Latest Stories

Stock Market Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, Sensex 645 अंक टूटा; Nifty भी लाल निशान पर

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। शुक्रवार, 13 मार्च को भारतीय शेयर...

मार्च में पड़ रही मई जैसी गर्मी! दिल्ली-NCR में 14 मार्च से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश की संभावना

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों...