back to top
33.1 C
New Delhi
Tuesday, March 10, 2026
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Eisha Singh : क्‍या हादसे का शिकार हुई ‘बिग बॉस’ फेम ईशा सिंह? वीडियो शेयर कर चौंकाया, रोती दिखीं एक्ट्रेस

छोटे पर्दे की जानी-मानी फेमस अदाकारा ईशा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस की हालात बेहद बुरी होती नजर आ रही है।

नई दिल्‍ली, रफ्तार डेस्‍क । टीवी की फेमस एक्ट्रेस और बिग बॉस सीजन 18 फेम की ईशा सिंह ने एक वीडियो शेयर कर उनके फैंस को चौका दिया है। ईशा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह जोर-जोर से रोती हुए नजर आ रही है। और उनके नाक से खून ओर आंखों से आंसू बह रहे है। एक्ट्रेस को इस हालत में देखकर फैंस चिंता में पड़ गए हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर उनके साथ क्या हुआ है…  

नाक से खून और आंखों से आंसू बह रहे 

छोटे पर्दे के जानी-मानी फेमस अदाकारा ईशा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक्ट्रेस की हालात बेहद बुरी होती नजर आ रही है। फूट-फूटकर रोती हुई नजर आ रही है। साथ ही उनकी नाक से काफी खून भी बह रहा है।

शेयर किए गए वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने कोई कैप्शन भी नहीं लिखा। ऐसे में फैंस उनको लेकर काफी चिंता में पड़ गए हैं। लेकिन आपको बता दें कि, एक्ट्रेस बिल्कुल ठीक है और उनके साथ कोई हादसा या घटना नहीं हुई है। इसका खुलासा भी ईशा ने ही अपनी लेटेस्ट पोस्ट में किया है।  

वीडियो को लेकर एक्‍ट्रेस ने किए चौंकाने वाले खुलासे 

दरअसल, एक्ट्रेस के वीडियो के बाद उनके फैंस काफी चिंतित थे। ऐसे में उनकी चिंता का ध्‍यान रखते हुए ईशा ने वीडियो शेयर करने के कुछ मिनटों बाद ही इसको लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि, ‘डियर फैंस मैं आप लोगों को डराना नहीं चाहती थी। ये मेरे अपकमिंग म्यूजिक वीडियो की झलक थी। मेरी चिंता करने लिए आप सभी का शुक्रिया।’

9af28d86622ac852514ad21f36e43e31-Eisha Singh.jpeg

इन टीवी शो में नजर आ चुकी हैं एक्‍ट्रेस

बता दें कि, टीवी एक्‍ट्रेस ईशा सिंह ने अपना करियर ‘इश्क का रंग सफेद’ से शुरू किया था। इसके बाद वो कई हिट शोज में मुख्‍य भूमिका में नजर आ चुकी है। एक्ट्रेस को सलमान खान के शो ‘बिग बॉस 18’ में देखा गया था। जिसमें एक्टर अविनाश मिश्रा के साथ उनकी दोस्ती के खूब चर्चे हुए थे। दोनों ने कुछ वक्त पहले एक म्यूजिक वीडियो भी की थी।

Advertisementspot_img

Also Read:

Krystle Dsouza Birthday: टीवी से घर-घर फेमस, आइटम सॉन्ग ने बनाया सुपरस्टार क्रिस्टल डिसूजा का धमाकेदार सफर

नई दिल्ली/रफ्तार डेस्क। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में कई सितारे ऐसे हैं, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शोज से की और बाद में...
spot_img

Latest Stories

किसी भी जनसभा में उड़ा दूंगा…’ BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी

नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। गाजियाबाद के लोनी से बीजेपी विधायक...

कार्तिक आर्यन से आर माधवन तक ये सेलेब्स पहले थे इंजीनियर, फिर यू बन गए स्टार्स

नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। हिंदी सिनेमा में आज के...