नई दिल्ली / रफ्तार डेस्क । साल 2026 में बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा क्लैश देखने को मिलने वाला है। ईद के मौके पर तीन बड़े स्टार्स – रॉकिंग स्टार यश, सलमान खान और अजय देवगन -अपनी फिल्मों के साथ दर्शकों के सामने उतरेंगे। यश अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म टॉक्सिक, अजय देवगन धमाल 4 और सलमान खान बैटल ऑफ गलवान के साथ ईद 2026 पर रिलीज की तैयारी में हैं। इन तीनों स्टार्स के फैन्स के बीच यह टक्कर बॉक्स ऑफिस पर बड़ी बहस छेड़ेगी।
ईद पर कौन-कौन सी फिल्में हैं
रॉकिंग स्टार यश अपनी टॉक्सिक 19 मार्च 2026 को रिलीज करने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके कमबैक का इंतजार था, और यह फिल्म उनके करियर के लिए बेहद अहम मानी जा रही है। वहीं अजय देवगन अपनी पॉपुलर फ्रैंचाइजी धमाल 4 को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में लाने की योजना बना चुके हैं। इसके साथ ही सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान भी ईद के लिए तैयार हो रही है। फिल्म का काम दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा, जबकि रिलीज़ का कंफर्मेशन अभी बाकी है।
तीनों स्टार्स की कुल संपत्ति
जहां फिल्में और उनके क्लैश की चर्चा है, वहीं जानना दिलचस्प होगा कि इन तीनों स्टार्स में कौन सबसे अमीर है।
यश-
कन्नड़ सिनेमा के रॉकिंग स्टार यश ने KGF 2 के बाद दुनियाभर में पहचान बनाई। उनकी आने वाली फिल्म टॉक्सिक से फैंस की उम्मीदें काफी बड़ी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति लगभग 53-55 करोड़ रुपये है।
अजय देवगन-
बॉलीवुड के अनुभवी अभिनेता अजय देवगन फिल्मों के साथ बतौर प्रोड्यूसर भी करोड़ों कमाते हैं। उनके करियर की शुरुआत फिल्म फूल और कांटे से हुई थी। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 427 करोड़ रुपये है।
सलमान खान-
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान इंडस्ट्री में सबसे लंबे समय से सक्रिय हैं। हाल के दो साल उनके लिए उम्मीद के मुताबिक नहीं रहे, लेकिन उनकी आने वाली फिल्म बैटल ऑफ गलवान ईद पर धमाल मचा सकती है। सलमान खान की कुल संपत्ति लगभग 2,900 करोड़ रुपये आंकी गई है।
ईद 2026 का बॉक्स ऑफिस मुकाबला
सलमान, अजय और यश – तीनों ही स्टार्स की बड़ी फैन फॉलोइंग है। अजय की फिल्म एक लोकप्रिय फ्रैंचाइज़ी का चौथा इंस्टॉलमेंट है, यश की टॉक्सिक का लंबे समय से इंतजार था और सलमान खान की फिल्म में फौजी अवतार देखने को मिलेगा। बॉक्स ऑफिस पर इनकी टक्कर दर्शकों के लिए खास और रोमांचक होने वाली है। बॉलीवुड इंडस्ट्री और फैंस की नजरें अब ईद 2026 पर टिकी हैं, जब यह तीनों बड़े स्टार्स अपने अभिनय और फिल्मों के दम पर सिनेमाघरों में तहलका मचाएंगे।





