नई दिल्ली रफ्तार डेस्क। सिनेमा प्रेमियों के लिए इस समय सिनेमाघर में एक से बढ़कर एक फिल्म में दस्तक दे रही है। लगातार इस साल कई फिल्में रिलीज हुई इसमें से कई फिल्मों की टक्कर देखने को मिली।हाल ही में रिलीज सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ की तुलना में तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ बेहतर कमाई कर रही हैं। शाहिद की ‘ओ रोमियो’ भी अपनी रफ्तार पकड़े हुए है।
दो दीवाने शहर में
दो दीवाने शहर में सिद्धार्थ चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर नजर आ रहे हैं। बाली स्टार होने के बावजूद इस फिल्म में ज्यादा रफ्तार नहीं देखने को मिल रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 30 करोड़ के खर्च में बनी ‘दो दीवाने सहर में’ में मंगलवार को 39 लाख रुपये की कमाई की है। कुल मिलाकर इस फिल्म ने अब तक 5.19 करोड़ रुपये देसी बॉक्स ऑफिस पर कमाए हैं।
फिल्म अस्सी
तापसी पन्नू की फिल्म 80 भी सिनेमाघर में कमल करने में जुटी हुई है हालांकि रिलीज के पहले इसमें उतना छल नहीं आया था लेकिन अब इसकी रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ने लगी है।अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘अस्सी’ एक कोर्टरूम ड्रामा फिल्म है, जो अंदर तक हिला कर रख देती है।करीब 30 करोड़ रुपये के खर्च में बनी ‘अस्सी’ की कमाई ने ‘दो दीवाने सहर में’ को मात दे दी है। इस फिल्म ने मंगलवाल को 55 लाख रुपये की कमाई की। कुल मिलाकर इसने 5.45 करोड़ रुपये की कमाई की है।
ओ रोमियो
शाहिद कपूर की’ओ रोमियो’ का जब से ट्रेलर आया था फैंस फिल्म को देखने के लिए अपनी उत्सुकता दिखा रहे थे वहीं ये फिल्म जैसे ही रिलीज हुई इसमें काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। करीब 125 से 150 करोड़ रुपये के खर्च में बनी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा खासा कलेक्शन किया था लेकिन अब इसका कलेक्शन नीचे जा रहा है।रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को स फिल्म ने करीब 1.17 करोड़ रुपये की कमाई की है। इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने केवल 58.57 करोड़ रुपये की कमाई की है। इस फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई करीब 91.00 करोड़ के पार जा चुकी है।




