नई दिल्ली, रफ्तार डेस्क। टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया के साथ इटली में लूटपाट की घटना हुई थी। इस दौरान उनका पासपोर्ट चोरी हो गया था। फिलहाल, दोनों इस मुश्किल भरे ट्रिप से भारत लौट आए हैं। दिव्यंका त्रिपाठी और पति विवेक भारत लौटने के बाद काफी खुश नजर आ रहे हैं दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
सामान हो गया चोरी
दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया यूरोप ट्रिप पर गए थे। इस दौरान दोनों के साथ बड़ी घटना हुई। दिव्यंका और विवेक लूटपाट का शिकार हो गए थे उन्होंने मदद के लिए गुहार भी लगाई। इस दौरान दिव्यंका और विवेक के कुछ कपड़े, नगदी और पासपोर्ट चोरी हो गया। इतना ही नहीं कपल का क्रेडिट कार्ड और सामान भी चोरी हो गया, जिसकी कीमत 10 लाख रुपए थी।
एनिवर्सरी मनाने गए थे इटली
दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपनी शादी की सालगिरह मनाने के लिए इटली गए थे। दिव्यंका ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस घटना की पूरी जानकारी दी है। दिव्यंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यह भी लिखा कि उनका सारा सामान चोरी हो गया है और वह दूतावास से मदद की उम्मीद कर रही हैं।
भारत लौट कर हुए खुश
दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया को एयरपोर्ट पर देखा गया दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे। दोनों ने खुशी-खुशी पैपराजी को एक से बढ़कर एक पोज दिए। जब इटली में हुई इस घटना के बारे में पैपराजी ने पूछा तो दिव्यंका ने कहा, ‘बहुत लंबी कहानी है।’ इसके बाद दिव्यंका और विवेक ने अपने फैंस के साथ सेल्फी भी ली।
अन्य खबरों के लिए क्लिक करें- Hindi News Today: ताज़ा खबरें, Latest News in Hindi, हिन्दी समाचार, आज का राशिफल, Raftaar – रफ्तार:





