नई दिल्ली,रफ्तार डेस्क। पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ की दमदार आवाज और आकर्षक लुक के चलते अच्छी फैन फैलोइंग है। हाल ही में उन्होंने पुणे में आयोजित एक कॉन्सर्ट के दौरान जीवन में तनाव को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने खासतौर पर यूथ को मैसेज देते हुए कहा कि लाइफ में स्ट्रेस को दूर रखना है तो डेली योग करो। इस शो की एक क्लिप उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है।
योग स्ट्रेचिंग या व्यायाम नहीं, बल्कि यह एक यात्रा है।
दिलजीत ने पोस्ट के मैसेज में लिखा कि यदि कोई व्यक्ति रोजाना योग करता है, तो वह जीवन में जो कुछ भी हासिल करना चाहता है, उसे दोगुनी रफ़तार से हासिल कर सकता है। योग आपको लक्ष्य तक पहुंचने में एकाग्र बनाता है। उन्होंने आगे कहा कि योग स्ट्रेचिंग या व्यायाम नहीं, बल्कि यह एक यात्रा है, जो इंसान को लक्ष्य तक पहुंचाती है। उन्होंने हंसते हुए आगे कहा कि मैं कोई साधु नहीं हूं, लेकिन मैं यह बात इसलिए कर रहा हूं क्योंकि यह एक सच्चाई है। जब व्यक्ति योग करता है, तो वह कुछ भी हासिल कर सकता है। दिलजीत ने कहा कि लाइफ में मुसीबते तो आएंगी। उन्होंने खासतौर से यूथ को योग शुरू करने का अनुरोध किया।
जल्दी शुरु कर दें योग, नहीं तो बाद में होगा पछतावा
दिलजीत ने कहा कि मुझे दुख है कि मुझे बचपन से योग के बारे में पता नहीं था। उन्होंने साल 2020 के बाद योग करना शुरु किया। सिंगर ने कहा कि योग किसी चमत्कार से कम नहीं। यह एक बहुत बड़ा आशीर्वाद है। योग की शुरूआत अगर समय से कर दी जाए तो यह आपको आगे ले जाने में काफी मददगार साबित होगा।





